“…तो अंजाम बहुत बुरा होगा” यूक्रेन की मदद पर राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी चेतावनी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-ukraine war: रूस और यूक्रेन के बीच लगभग ढाई साल से जंग जारी है. अभी तक यह किसी भी निर्णायक स्थिति में नहीं पहुंची है. इस जंग में दोनों देशों को नुकसान हुआ है. वहीं यूक्रेन के साथ अमेरिका समेत कई पश्चिमी देश खड़े हैं. वे यूक्रेन के पीछे खड़े होकर उसका साथ दे रहे हैं. ऐसे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को यूक्रेन की मदद के लिए चेतावनी दे दी है.

उन्होंने कहा कि यदि पश्चिमी देश रूस पर हमला करने के लिए यूक्रेन को अपने हथियार देता है तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा. बता दें कि पुतिन ने यह चेतावनी तब दी, जब फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि रूस जहां से यूक्रेन पर हमला कर रहा है, उन ठिकानों को नष्ट करने के लिए यूरोपीय देशों को यूक्रेन की सहायता करनी चाहिए.

पश्चिमी देशों को पुतिन ने दी चेतावनी

राष्‍ट्रपति पुतिन ने यह बयान तब दिया, जब नाटो के कुछ सदस्य और गठबंधन के प्रमुख जेंस स्टोलटेनबर्ग ने रूस की जमीन पर हमला करने के लिए यूक्रेन को अपने हथियारों का इस्तेमाल करने की इजाजत दी. उज्बेकिस्तान में अपने दौरे के दौरान रूसी राष्ट्रपति ने पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि इसका परिणाम गंभीर होगा.

उन्होंने आगे कहा कि यूरोप के छोटे-छोटे देशों को यह मालूम होना चाहिए, कि वे किसके साथ खेल रहे हैं. दरअसल, कई यूरोपीय देशों में कम क्षेत्र में घनी आबादी निवास करती है. इस संदर्भ में पुतिन ने कहा कि उन्हें यह कारक रूस के क्षेत्र में हमला करने से पहले ध्यान में रखना चाहिए. यह एक गंभीर बात है.

रूस पर हमले के लिए पश्चिमी देश होंगे जिम्मेदार: पुतिन

राष्‍ट्रपति पुतिन ने आगे कहा कि भले ही हमला यूक्रेन ने किया हो, लेकिन इसके लिए जिम्मेदार हथियार देने वाले पश्चिमी देश होंगे. उन्होंने बताया कि उनका मानना है कि पहले से ही पश्चिमी सैन्य प्रशिक्षक यूक्रेन में गुप्त रूप से काम कर रहे हैं. यूक्रेन के शीर्ष कमांडर ने सोमवार को बताया था कि देश में सैन्य प्रशिक्षक भेजने पर फ्रांस के साथ वार्ता की जा रही थी. इस पर पुतिन ने कहा कि हम वही करेंगे जो हमें ठीक लगेगा चाहे यूक्रेन के क्षेत्र में कोई भी हो.

ये भी पढ़ें :- खुदरा निवेशकों की मौज! RBI ने मोबाइल ऐप के साथ लॉन्च किया प्रवाह पोर्टल

Latest News

देश में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार, खुलेंगे 120 नए ड्राइविंग स्कूल- नितिन गडकरी

New Delhi: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हमने उद्योग जगत की मदद...

More Articles Like This

Exit mobile version