रूस ने यूक्रेन पर फिर बरसाए ड्रोन, मारे गए तीन लोग, 64 जख्मी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine War: रूस ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात यूक्रेन में बड़े स्‍तर पर ड्रोन हमले किए हैं. रूस की ओर से किए गए इन हमलों में 3 लोगों की जान चली गई है. वहीं 64 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इन हमलों की जानकारी यूक्रेन के अधिकारियों ने दी है. खारकीव के महापौर इगोर तेरेखोव ने बताया कि रूसी हमले से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में एक उत्तर-पूर्वी यूक्रेन स्थित उनका शहर है. उन्होंने बताया कि शहर में रूस ने 17 ड्रोन अटैक किए है.

असैन्‍य इलाकों को बनाया निशाना

तोरेखोव के अनुसार, आपातकालीन दल, नगरपालिका कर्मचारी और स्वयंसेवक रात भर आग बुझाने, जलते घरों से निवासियों को बचाने तथा गैस, बिजली और पानी की सेवाएं बहाल करने के लिए काम करते रहे. उन्होंने टेलीग्राम पर लिखा, ‘‘वो असैन्य इलाके हैं, जिन्हें कभी निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए था.’’ स्थानीय प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनिहुबोव के मुताबिक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा…

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्‍होंने बताया कि रूसी हमले में 64 लोग जख्‍मी हुए है. उन्होंने रूस पर अधिक अंतर्राष्ट्रीय दबाव डालने का अपना आह्वान पुनः दोहराया. जेलेंस्‍की ने कहा कि अब हर नया दिन रूस के नए घिनौने हमले लेकर आता है और लगभग हर हमला अपनी कहानी बयां कर रहा है.

हमें डरना नहीं चाहिए या नए फैसलों को टालना नहीं चाहिए जो रूस के लिए और मुश्किल खड़ी करें. इसके बिना, वो वास्तविक कूटनीति में शामिल नहीं होंगे. यह खासतौर से अमेरिका और अन्य विश्व नेताओं पर निर्भर करता है. जिन लोगों ने हत्याओं को रोकने और कूटनीति का आह्वान किया है, उन्हें एक्‍शन लेना चाहिए.’’

ये भी पढ़ें :- कश्मीर में गेमचेंजर साबित हो रही वंदे भारत एक्सप्रेस, पर्यटन ने कहा- ‘कश्मीर के लिए बेहतरीन तोहफा’

 

Latest News

फ्रांस में हादसाः मिराज 2000D फाइटर जेट क्रैश, एक शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Mirage 2000D Crash: फ्रांस से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पूर्वी हिस्से में एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो...

More Articles Like This