‘कयामत की रात…’, रूस ने कीव पर बरसाए 700 ड्रोन और दर्जनों मिसाइलें, 16 लोगों की मौत

Must Read

Russia-Ukraine War : यूक्रेन की राजधानी कीव बुधवार की रात रूस के भीषण ड्रोनों और मिसाइलों के हमलों से थर्रा उठी. बता दें कि रूस ने पूरी रात लगातार यूक्रेन के नागरिक इलाकों पर सैकड़ों ड्रोनों और दर्जनों मिसाइलों से भारी हमला किया. इस हमले में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, यह पिछले दो हफ्तों में रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला था.

दर्जनों बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने गुरुवार को सोशल मीडिया के एक्‍स प्‍लूटफॉर्म पर पोस्‍ट के दौरान बताया कि रूस ने इस हमले लगभग 700 ड्रोनों से हमला किया. इसके साथ ही हमले में दर्जनों बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया. बता दें कि इसमें मुख्य रूप से नागरिकों को निशाना बनाया गया. जानकारी के मुताबिक, कीव में कम से कम चार लोगों की मौत हुई, जिनमें एक 12 वर्षीय बच्चा भी शामिल है. मध्य यूक्रेन के डिनिप्रो क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हुई और लगभग तीन दर्जन लोग घायल हुए.

हमलों को सामान्य नहीं माना जा सकता- सिबिहा

इस हमले को लेकर सोशल मीडिया के एक्‍स पर सिबिहा ने लिखा कि “ऐसे हमलों को सामान्य नहीं माना जा सकता. ये युद्ध अपराध हैं, इन्हें रोका जाना चाहिए और इसके जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.” ऐसे में यूक्रेन की वायुसेना का कहना है कि वायु रक्षा प्रणाली ने 703 में से 667 हमलावर लक्ष्यों को मार गिराया या निष्क्रिय कर दिया. इतना ही नही बल्कि इनमें 636 शाहेद प्रकार के ड्रोन और अन्य बिना चालक वाले हवाई यान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें :- उत्तर कोरिया ने उड़ाई महाशक्तियों की नींद, बना ‘न्यूक्लियर पॉवर’, जिससे अमेरिका भी खाता है खौफ

Latest News

उदास रहने के पीछे होती है ये खास वजह, जानिए कैसे करें समाधान!

Depressed for No Reason: इंसान का कभी उदास रहना या फिर कभी हंसना खेलना एक आम स्वभाव है. कई...

More Articles Like This