Russia Ukraine War: रूस ने कीव पर दागी मिसाइलें, मासूम सहित 2 लोगों की मौत

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग खतरनाक मोड़ लेती जा रही है. हाल ही में यूक्रेनी सैनिकों ने बॉर्डर पार कर रूस के पश्चिमी कुर्स्क इलाके में एक चौंकाने वाला हमला किया था. वहीं शनिवार को रूस ने यूक्रेन से सटे तीन सीमावर्ती इलाकों में काउंटर ऑपरेशन शुरू किया है, ताकि यूक्रेन के सबसे बड़े हमले को नाकाम किया जा सके. इसी बीच खबर आई है कि रूस ने कीव को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइल हमले किए है. इस हमले में चार साल के मासूम सहित दो लोगों की जान चली गई है. इसकी जानकारी यूक्रेन ने  दी है.

रूसी सेना ने आवासीय इलाके में दागीं मिसाइलें  

यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा के मुताबिक, रूस ने कीव के ब्रोवेरी जिले के एक आवासीय इलाके में कई मिसाइलें दागीं, जिससे वहां की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और इसके मलबे से 35 साल के एक व्यक्ति और उसके चार साल के बेटे का शव बरामद किया गया. इस हमले में तीन अन्य लोग जख्‍मी भी हो गए हैं.

रूस के निशाने पर कीव 

वहीं कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के चीफ सेरही पोपको ने कहा कि रूस ने इस महीने में दूसरी बार कीव को निशाना बनाया है. सेरही पोपको ने बताया कि रूस की ओर से दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइलें राजधानी कीव तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन इस हमले से उपनगर प्रभावित हुए, जबकि कीव की तरफ लक्ष्य साध रहे ड्रोनों को ध्‍वस्‍त कर दिया गया है.

रूस ने मार गिराए यूक्रेनी ड्रोन

वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय कहा कि य़ूक्रेन द्वारा कुर्स्क, बेलगोरोद, वोरोनिश, ब्रायंस्क और ओर्योल क्षेत्रों में भेजे गए 35 ड्रोनों को मार गिराया गया है. कुर्स्क के कार्यवाहक गवर्नर एलेक्सी स्मिरनोव ने टेलीग्राम पर बताया कि रूसी एयर डिफेंस सिस्‍टम की ओर नष्‍ट की गई यूक्रेनी मिसाइल के कुर्स्क में एक आवासीय इमारत पर गिरने से 13 लोग चपेट में आ गए. यूक्रेन ने रूसी इलाकों में किए हमलों पर कोई प्रतिक्रिया  नहीं दी है.

यूक्रेनी सैनिक कई किमी तक रूस में अंदर घुसे

बता दें कि, हाल ही में यूक्रेन के सैनिकों ने सीमा पार कर रूस के पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र में एक बड़ा हमला किया था. हमले के बाद यूक्रेनी सैनिक कई किलोमीटर तक रूस में अंदर घुस गए हैं. वहीं रूस ने आगे बढ़ रहे यूक्रेनी सैनिकों को रोकने के लिए रॉकेट लांचर, टैंक,  एविएशन यनिट्स सहित अतिरिक्त सैनिकों और उपकरणों को तैनात कर दिया है.

ये भी पढ़ें :- Bangladesh: सैयद रेफात अहमद के हाथ सुप्रीम कोर्ट की कमान, बनें नए चीफ जस्टिस

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version