रूस के आगे अमेरिका और यूरोप भी फेल! पुतिन के सैनिकों ने मार गिराए विदेश से यूक्रेन को मिले 170 से अधिक मिसाइल और ड्रोन

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine war: रूस ने सुपरपावर कहे जाने वाले अमेरिका के साथ ही यूरोपीय देशों के भी घमंड को चकनाचूर कर दिया है. दरअसल, रूसी सेना का दावा है कि उन्‍होंने यूरोप और अमेरिका से यूक्रेन को मिले 170 ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया है.

रूसी सेना ने शनिवार को कहा कि उसने क्रिमिया और यूक्रेन की सीमा से लगते उसके (रूस) इलाकों को निशाना बनाकर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात किए गए हमले के जवाबी कार्रवाई की और 170 ड्रोन तथा 10 से अधिक मिसाइलों को मार गिराया. इस संबंध में रूस के रक्षा मंत्रालय ने विज्ञप्ति भी जारी की है.

मार गिराए गए दो मानव रहित विमान

रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि शुक्रवार रात 10 बजे (स्थानीय समायानुसार) से शनिवार सुबह पांच बजे के बीच रूसी वायु रक्षा इकाइयों ने क्रीमिया के ऊपर 96, क्रास्नोडार क्षेत्र में 47, रोस्तोव के ऊपर नौ, तथा मॉस्को के दक्षिण-पश्चिम में ब्रायंस्क और कुर्स्क क्षेत्रों में आठ-आठ स्थिर डैने वाले ड्रोन मार गिराए. साथ ही दो मानवरहित विमान (यूएवी) को भी बेलगोरोद में मार गिराया गया.

काला सागर के ऊपर नष्‍ट किए गए मिसाइल और ड्रोन

रूसी मंत्रालय के मुत‍बिक, ब्रिटेन द्वारा आपूर्ति की गई आठ ‘स्टॉर्म शैडो’ क्रूज मिसाइलें और यूक्रेन की ओर से विकसित तीन नेप्च्यून-एमडी निर्देशित मिसाइलें भी काला सागर के ऊपर नष्ट कर दी गईं. उन्‍होंने आगे कहा कि शनिवार तड़के काला सागर के ऊपर यूक्रेनी नौसेना के 14 ड्रोन नष्ट कर दिए गए. इस बीच, कुछ क्षेत्रों के गवर्नर ने यूक्रेन द्वारा किए गए ड्रोन हमलों में आम लोगों को नुकसान पहुंचने की जानकारी दी है.

वहीं, रोस्तोव के गवर्नर यूरी स्लीसर ने कहा कि ‘‘ड्रोन के गिरे मलबे के कारण त्सेलिना गांव में एक घर की छत पर आग लग गई, जिसके बाद दो वयस्कों और दो बच्चों को निकाला गया. एक गैर-आवासीय इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई.

इसे भी पढें:-सिंगापुर चुनाव में प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की पार्टी की एकतरफा जीत, 97 में 87 सीटों पर किया कब्जा

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This

Exit mobile version