रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध को रोकने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाई पाबंदियां, कहा- ‘जंग समाप्त होते देखना चाहता हूं’

Russia-Ukraine War : रूस-यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिका के राष्‍ट्रपति भारत पर पाबंदियां लगाई हैं. इस मामले को लेकर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने अपने एक बयान में कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिश्त का टैरिफ लगाया है. जो कि 25 प्रतिशत टैरिफ लागू हो चुका है और बाकी का 27 अगस्त से प्रभावी होगा.

युद्ध को खत्म करने के लिए ट्रंप ने डाला सार्वजनिक दबाव

मीडिया से बातचीत के दौरान पमदे गए एक सवाल का जवाब देते हुए लेविट ने कहा कि रूस-यूक्रेन के युद्ध को खत्‍म करने के लिए पिछले कुछ सालों में ट्रंप ने दोनों पर जबरदस्त सार्वजनिक दबाव डाला है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आप सभी को पता है कि भारत पर पाबंदियों सहित ट्रंप ने कई कदम उठाए गए हैं. इसके साथ ही उन्‍होंने स्पष्‍ट करते हुए कहा कि वे इस युद्ध को समाप्त होते देखना चाहते हैं.

दोनों देशों के बीच साढ़े तीन साल से जारी युद्ध

जानकारी देते हुए बता दें कि दोनों देशों के बीच जारी युद्ध को साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो चुका है. इस दौरान फरवरी 2022 में ही रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था. ऐसे में इससे पहले ‘सीएनबीसी’ के साथ एक मीटिंग में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भारत पर रूस से तेल खरीदकर उसे दूसरी जगहों पर फिर से बेचकर मुनाफाखोरी करने का आरोप लगाया था. बता दें कि अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ को भारत ने ‘‘ अनुचित ’’ बताया है.

इसे भी पढ़ें :- एक बार फिर रूस ने निभाई दोस्ती , टैरिफ धमकी के बीच अमेरिका को दिया जवाब, कहा- ‘भारत बहुत मायने रखता है’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version