रूस ने यूक्रेन के एक और गांव पर किया कब्जा, पश्चिमी देशों से एयर डिफेंस मांगते रह गए जेलेंस्की

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-ukraine war: रूस-यूक्रेन जंग अब तीसरे साल में प्रवेश करने जा रहा है,लेकिन इसके थमने की दूर दूर तक कोई उम्‍मीद नजर नहीं आ रही है. रूस दिन प्रतिदिन यूक्रेन के खिलाफ अपनी स्थिति को मजबूत कर रहा है और यूक्रेनी सीमा की अंदर घुसता जा रहा है. ऐसे में ही रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसकी सेना ने यूक्रेन के पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र में एक और गांव पर कब्जा कर लिया है.

बता दें कि रूस सेना पहले से ही यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर रखा है और अब डोनेट्स्क के नए गांव पर कब्जे के साथ इस कड़ी में एक गांव का नाम और जुड़ गया है. मंत्रालय ने यूक्रेन के गांव वोवचेंको को रूसी नाम देते हुए कहा कि सेंटर सशस्त्र समूह की यूनिट ने वोल्चेन्का शहर को मुक्त कर दिया है. कहा जा रहा है कि इस गांव पर रूसी सेना के नियंत्रण से आगे की लड़ाई में यूक्रेन और भी कमजोर हो सकता है.

जेलेंस्की ने की सुरक्षा की मांग

वहीं, यूक्रेन ने रूस के हमलों से बचाव करने में नाकाम हो रहे. ऐसे में यूक्रेनी राष्ट्रपति वाल्डेमार जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से एयर डिफेंस सिस्टम देने की अपील की है. उन्‍होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा कि दुर्भाग्य से इस हफ्ते यूक्रेन में खार्किव, डोनेट्स्क, सुमी, ओडेसा और ज़ापोरिज्जिया पर रूस ने क्रूर हमले किए हैं. उन्‍होंने कहा कि लगभग हम हर दिन ड्रोन हमलों के साथ-साथ मिसाइल हमलों का भी सामना कर रहे हैं.

बेकार पड़ी है कई वायु रक्षा प्रणालियां

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि अलाय देशों के साथ हर बैठक में वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत करने पर चर्चा होती है. यूरोप के देशों के यूक्रेन को वास्तव में विश्वसनीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए पर्याप्त वायु रक्षा प्रणालियां हैं. उन्‍होंने कहा कि यह समझ से परे है कि इनमें से कुछ प्रणालियां बेकार क्यों पड़ी हैं, जबकि उनमें से प्रत्‍येक सैकड़ों, यहां तक कि हजारों लोगों की जान बचा सकती है.

डोनेट्स्क की लड़ाई में एक की मौत

बता दें कि रूस की सेना ने यूक्रेन में डोनेट्स्क के गांव पर आसानी से कब्जा कर लिया है. वहीं, रूस के इस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हुई है, जबकि 10 लोग घायल हुए है. फिलहाल, इस मामले में अभी तक यूक्रेन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

इसे भी पढें:-अमेरिका में शुरू हुई नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने गठित की विशेष कमेटी

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version