रूस का नया दांव, यूक्रेन के पोक्रोवस्क में की चढ़ाई, शहर खाली करने का आदेश जारी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: यूक्रेनी सेना द्वारा कुर्स्‍क क्षेत्र में घुसपैठ के बाद रूस ने नया दांव चल दिया है. रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन पर अपना फोकस बढ़ा दी है और लगातार आगे बढ़ रही है. रूस की सेना पोकरोवस्‍क शहर के पास पहुंच गई है. जिसके बाद अब यूक्रेन ने वहां के नागरिकों को शहर खाली करने को कहा है. पोक्रोवस्‍क शहर में सैन्‍य अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वो इलाके को जितना जल्‍दी हो सके खाली करें, क्‍योंकि रूसी सेना तेजी से इलाके की ओर बढ़ रही है. इससे साफ जाहिर होता है कि यूक्रेन ने कुर्स्‍क क्षेत्र में घुसपैठ करके बहुत बड़ा जोखिम उठा लिया है.

यूक्रेन ने उठाया खतरा

यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में छह अगस्‍त को हमले की शुरुआत की थी. सैन्य अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वो इलाके को खाली करने के कार्य में तेजी लाएं, क्योंकि रूस की सेना तेजी से वहां पहुंच रही है, जो महीनों से युद्ध में मॉस्को का प्रमुख लक्ष्य रहा है. इलाके को खाली करने की हड़बड़ी से जाहिर है कि यूक्रेन ने रूस पर हमला करके युद्ध को आगे बढ़ाने के लिए बहुत बड़ा खतरा मोल लिया है.

रूस के हमले का दबाव

बता दें कि यह हमला ढाई वर्ष से चल रहे संघर्ष की गतिशीलता को बदलने का एक साहसिक प्रयास था, लेकिन यह यूक्रेनी सेना की कमजोर रक्षापंक्ति के रूसी हमले के दबाव को झेलने पर निर्भर करेगी. रूस सेना को वसंत ऋतु के बाद से ही पूर्वी यूक्रेन के डोनेत्स्क इलाके में युद्धक्षेत्र में गति और बेहतर ताकत मिल गई है. बीते हफ्तों में पोक्रोवस्क के आसपास डोनेत्स्क क्षेत्र को खाली कराना जरूरी हो गया है. शुक्रवार को पोक्रोवस्क के अधिकारियों ने एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि रूसी सैनिक तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं.

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दी थी वॉर्निंग

हर गुजरते दिन के साथ निजी सामान इकट्ठा करने और सुरक्षित क्षेत्रों के लिए जल्‍द से जल्‍द निकलने का समय होता जा रहा है. गुरुवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी थी कि पोक्रोवस्क और डोनेत्स्क इलाके के अन्य निकटवर्ती शहर सबसे तेज रूसी हमलों से जुझ रहे हैं.

ये भी पढ़ें :- बांग्लादेश में सब सुरक्षित, अल्पसंख्यकों पर हमलों की खबरें बढ़ा-चढ़ाकर बताई गईं; यूनुस का बड़ा दावा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version