जेलेंस्की-ट्रंप मीटिंग से पहले दहला कीव, जोरदार धमाकों से कांपी राजधानी

Russia-Ukraine War : यूक्रेन की राजधानी कीव उस वक्त सहम गई, जब एक के बाद एक लगातार तेज विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं. नींद में डूबा शहर अचानक सायरनों और धमाकों से जाग उठा. हमले के दौरान तुरन्‍त यूक्रेनी अधिकारियों ने चेतावनी जारी किया और कहा कि राजधानी पर मिसाइल हमले का गंभीर खतरा बना हुआ है. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कीव के मेयर विताली क्लिच्को ने टेलीग्राम के जरिए नागरिकों को सतर्क किया और कहा कि शहर में विस्फोट दर्ज किए गए हैं. इसे लेकर मेयर ने स्‍पष्‍ट करते हुए कहा कि सभी नागरिक सुरक्षित स्थानों और भूमिगत शेल्टर में ही रहें और इसी के बाद से तुरंत बाद पूरे शहर में इमरजेंसी सायरन बजने लगे और लोग जान बचाने के लिए बंकरों की ओर भागते दिखे.

आसमान में ड्रोन और मिसाइलों की हलचल

बता दें कि यूक्रेन की वायुसेना ने भी राजधानी के साथ-साथ देश के कई हिस्सों में एयर अलर्ट घोषित कर दिया. सूत्रों के अनुसार ड्रोन और मिसाइलों की गतिविधि कई क्षेत्रों में दर्ज की गई. इस हमले को लेकर मौके पर मौजूद अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों का कहना है कि कीव के आसमान में तेज चमक दिखाई दी और साथ ही शक्तिशाली धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. इस दौरान इस दृश्य ने शहर में भय और अफरा-तफरी का माहौल बना दिया.

जेलेंस्की–ट्रंप बैठक से पहले हमला

जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले हैं. दोनों के बीच यह बैठक रूस–यूक्रेन युद्ध के भविष्य के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, इस बातचीत में युद्ध को रोकने के संभावित रास्तों, अमेरिकी मध्यस्थता और संघर्षविराम जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.

यूरोपीय सहयोगियों पर गंभीर आरोप

इसी के चलते रूस ने यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ऐसे में मॉस्को का कहना है कि जेलेंस्की और यूरोपीय संघ, अमेरिका की ओर से पेश की गई शांति पहल को जानबूझकर कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. रूस ने दावा करते हुए कहा कि पश्चिमी देश युद्ध को खत्म करने के बजाय उसे लंबे समय तक खींचना चाहते हैं, ताकि रणनीतिक दबाव बनाए रखा जा सके.

इसे भी पढ़ें :- भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, हाई इनकम और अधिक निर्यात के खुलेंगे अवसर

Latest News

India Economy: भारत की विकास संभावनाएं सबसे मजबूत, 98% अर्थशास्त्रियों को अगले 12 महीनों में बेहतर ग्रोथ की उम्मीद

India Economy: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के ताजा आउटलुक में मजबूत तस्वीर सामने आई...

More Articles Like This

Exit mobile version