यूक्रेन ने रूस पर दागे 1 हजार से ज्यादा ड्रोन, दो की मौत, ऑयल रिफानरी को जबरदस्त नुकसान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Russia Ukraine War: इंटरनेशनल मीटिंग और समिट में भले ही रूस-यूक्रेन जंग की समाप्ति की कितनी भी बातें क्यों न हो रही हो, लेकिन हकीकत में यह जंग अभी भी थमता नजर नहीं आ रहा है. दरअसल, रविवार को यूक्रेन ने रूस पर फिर बड़ा हमला किया, जिसे मॉस्को के मेयर ने अपने बयान में राजधानी पर हुए अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया है. बताया जा रहा है कि यूक्रेन ने रूस पर 1,000 से अधिक ड्रोन दागे, जिनमें से सैकड़ों मॉस्को की ओर भेजे गए. अधिकारियों के मुताबिक यह हमला तब हुआ जब क्रेमलिन में संसदीय चुनावों का तीसरा और आखिरी दिन चल रहा था.

हमले में दो लोगों की मौत

रिपोर्ट के अनुसार, मॉस्को के मेयर ने ड्रोन के इस हमले को रूसी राजधानी पर “अब तक का सबसे बड़ा” हमला बताते हुए कहा कि इससे मॉस्को की एक तेल रिफाइनरी और एक रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचा है. इस दौरान स्थानीय गवर्नर आंद्रे वोरोब्योव ने बताया कि मॉस्को इलाके में हुए इस हमले में दो लोगों (एक 74 साल का व्यक्ति और एक 44 साल की महिला) की मौत हुई है, जबकि 20 लोग घायल हुए है. हालांकि अभी तक इस हमले पर यूक्रेन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई.

मॉस्को आ रहे 450 ड्रोन मार गिराएः रक्षा मंत्रालय

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसकी सेना ने पूरे देश में, साथ ही कब्ज़े वाले यूक्रेनी प्रायद्वीप क्रीमिया और काला सागर के ऊपर 1,100 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए. वहीं, मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने कहा कि रूसी राजधानी की ओर आ रहे 450 ड्रोन नष्ट कर दिए गए और इस हमले से मॉस्को ऑयल रिफाइनरी और एक रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा कि राजधानी पर हुआ यह “अभूतपूर्व हमला” चुनावों में बाधा डालने की कोशिश थी. “दुश्मन इसमें नाकाम रहा.”

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This

Exit mobile version