सेना ही नही अब बैंक भी मार गिराएंगे दुश्मन के ड्रोन, यूक्रेनी जंग के बीच रूस में नया कानून पास

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukriane War: यूक्रेन के साथ जंग में अब रूसी बैंक भी ड्रोन हमलों से बचने और उन्हें खुद मार गिराने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए रूस ने एक नया कानून भी पास किया है. इस कानून के तहत अब देश का केंद्रीय बैंक, बड़े बैंक और नकदी संभालने वाले संस्थान अपने सुरक्षा सिस्टम चला सकेंगे और अपने कर्मचारियों को हथियार भी दे सकेंगे. अर्थात अब ड्रोन हमलों से निपटने के लिए बैंकों को सेना का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

रूस का यह फैसला उसपर लगातार हो रहे यूक्रेनी ड्रोन हमलों के बीच बेहद अहम माना जा रहा है और इससे साफ है कि युद्ध का असर अब रूस के आर्थिक ढांचे तक गहराई से पहुंच चुका है.

क्या है रूस का नया कानून

रिपोर्ट के अनुसार, रूस की संसद के निचले सदन ने मंगलवार को डॉक्यूमेंट जारी किया. जिसमें बताया गया है कि रूस ने ऐसा कानून पास किया है जिससे देश का केंद्रीय बैंक और दूसरे वित्तीय संस्थान ड्रोन हमलों से बचाव के लिए रक्षा सिस्टम चला सकेंगे और अपने कर्मचारियों को हथियार रखने की अनुमति दे सकेंगे. ऐसे में बैंकों को ड्रोन हमलों से निपटने के लिए विशेष सुरक्षा बलों की जरूरत नहीं होगी.

बैंक स्बेरबैंक और रूसी कैश कलेक्शन एसोसिएशन के पास लगाए जाएंगे रक्षा सिस्टम

बता दें कि फरवरी 2022 में रूस की ओर से यूक्रेन पर बड़े स्तर के हमले शुरू करने के बाद से यूक्रेन लगातार रूस पर ड्रोन हमले कर रहा है. यूक्रेन अक्सर रूस के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाता है ताकि मॉस्को की कमाई कम हो और युद्ध खत्म करने का दबाव बढ़े. वहीं, इस नए कानून के तहत ड्रोन रक्षा सिस्टम रूस के केंद्रीय बैंक, देश के सबसे बड़े बैंक स्बेरबैंक और रूसी कैश कलेक्शन एसोसिएशन के पास लगाए जाएंगे.

इसकी खास बात ये है कि इन संस्थानों के कर्मचारियों को हथियार रखने की भी अनुमति होगी. इसके अलावा, ड्रोन सुरक्षा का पूरा खर्च ये संस्थान खुद उठाएंगे. मंगलवार को रूस के सबसे बड़े बिजनेस लॉबी समूह के प्रमुख अलेक्जेंडर शोखिन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि कंपनियां अपने ढांचे की सुरक्षा के लिए भारी हथियार और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम खरीदने के खर्च के लिए तैयार हैं. कंपनियां ड्रोन हमलों से बचाव के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजामों में निवेश करने को तैयार हैं.

Latest News

India-UK Free Trade Deal 2026: स्कॉच, व्हिस्की और लग्जरी कारें होंगी सस्ती, 99% भारतीय प्रोडक्ट्स को मिलेगा Zero Tariff

भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच Free Trade Agreement (FTA) लागू हो गया है. इस समझौते के बाद ब्रिटेन से आने वाले कई उत्पाद सस्ते होंगे, जबकि भारतीय एक्सपोर्टर्स को UK बाजार में 99% प्रोडक्ट्स पर Zero Tariff का लाभ मिलेगा.

More Articles Like This