अमेरिका और रूस के बीच हुई कोई सीक्रेट डील या खाली हाथ…क्या है ‘लाल ड्रॉइंग रूम’ में 3 घंटे तक की बैठक का राज

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-US Deal: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो विशेष दूतों स्टीव विटकॉफ और जेयर्ड कुशनर के साथ करीब तीन घंटे से अधिक समय तक बातचीत की.इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के संभावित रास्तों पर चर्चा करना था. इस दौरान वो लाल रंग का कमरा, जहां पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका का दोनों दूत एक साथ साइन करने के लिए बैठे थे काफी चर्चा में रहा. इसके अलावा, दोनों के हाथों में लाल और काले रंग की फाइलें भी थीं.

उशाकोव के मुताबिक, अमेरिकी प्रतिनिधियों ने युद्ध खत्म करने के लिए कई संभावित विचार और रास्ते सामने रखे, लेकिन इन प्रस्तावों में क्या शामिल था, इसके बारे में कोई जानकारी नही दी है. वहीं, पुतिन ने बातचीत के दौरान कहा कि रूस युद्ध के मैदान में लगातार आगे बढ़ रहा है और अपने लक्ष्य हासिल करने को लेकर आश्वस्त है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए संघर्ष के मूल कारणों को दूर करना जरूरी है. दरअसल, रूस लंबे समय से इसी तरह की बातें करता रहा है.

क्या अमेरिका-रूस में हुई सीक्रेट डील?

वहीं, विटकॉफ और कुशनर की तरफ से भी बैठक के बारे में कोई तत्काल बयान नहीं दिया गया. वहीं, इस बातचीत के खत्म होने के तुरंत बाद अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल रूस से रवाना हो गया उनका अगला महत्वपूर्ण पड़ाव यूक्रेन की राजधानी कीव है, जहां वे रविवार को राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करने वाले हैं. उशाकोव ने बताया कि बैठक में केवल युद्ध और शांति पर ही चर्चा नहीं हुई. रूस और अमेरिका के बीच आर्थिक संबंधों तथा भविष्य में दोनों देशों के बीच बड़े और एक-दूसरे के लिए फायदेमंद कारोबारी और निवेश प्रोजेक्ट्स पर भी विस्तार से बात हुई.

पुतिन ने ट्रंप की कोशिशों की तारीफ की

बता दें कि बैठक की शुरुआत में पुतिन ने युद्ध खत्म करने की कोशिशों के लिए डोनाल्ड ट्रंप की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि ट्रंप कठिन परिस्थितियों के बावजूद रूस-यूक्रेन संघर्ष का समाधान निकालने के प्रयास जारी रखे हुए हैं. अमेरिकी दूतों की यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुतिन ने खास निर्देश दिए. क्रेमलिन के मुताबिक उनकी यात्रा के दौरान रूस ने कीव पर तीन दिनों तक हमले रोकने का फैसला किया.
Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version