Rusiia Ukraine War: यूक्रेन ने लांच किया ये खतरनाक ड्रोन, पलभर में भस्म कर देता है बड़े-बड़े हथियार…

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: रूस यूक्रेन के बीच चल रहा जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों देश एक दूसरे पर आक्रामक हमले बोल रहे हैं. दोनों देशों की सेनायें एक-दूसरे पर हमला करने के लिए नए-नए हथियारों और रणनीति का प्रयोग कर रही हैं. इस बीच यूक्रेन ने एक बहुत खतरनाक ड्रैगन ड्रोन को लॉन्च किया है, जो रूसी इलाके में थर्माइट की बारिश कर रहा है.

बता दें कि यूक्रेन ने जिस ड्रोन को लांच किया है, इस ड्रोन से निकली आग का तापमान इतना अधिक होता है कि यह पलभर में बड़े-बड़े टैंक और मनुष्य की हड्डी तक गला सकता है. यूक्रेन का दावा है कि इस ड्रोन के हमले से रूसी सैनिकों का मनोबल कमजोर हो रहा है.

दरअसल, यूक्रेन की सेना ने अपने इस थर्माइट उगलने वाले ड्रोन का वीडियो साझा किया है. जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि यूक्रेनी ड्रोन रूसी कब्जे वाले इलाके में पेड़ों पर थर्माइट आग की बारिश कर रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि अपने लक्ष्य को नष्ट करने के लिए ड्रोन पेड़ों के ऊपर से उड़ रहा है. ड्रोन से आग की लपटें निकल रही हैं, जिसके बाद कुछ ही देर में हर जगह आग लग जाती है.

जानिए इस ड्रोन की खासियत

वीडियो में दिखाया गया है कि रात को उड़ते समय ड्रोन आग की लपटों को सीधे पेड़ पर छोड़ता है. इस ड्रोन को लेकर बताया जा रहा है कि यह ड्रोन थर्माइट उगल रहा है. यह आयरन ऑक्साइड और एल्युमिनियम से बना होता है. आयरन ऑक्साइड और एल्युमिनियम के आपस में मिलने से आग की भयानक धारा पैदा होती है. ड्रैगन ड्रोन से निकलने वाली आग का तापमान 2500 डिग्री सेल्सियस होता है, जो किसी भी स्टील को पिघलाने के लिए पर्याप्त है.

दुश्मनों का मनोबल तोड़ देता है ड्रैगन ड्रोन

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस यूक्रेनी ड्रोन का उद्देश्य रूसी सैनिकों को मारना नहीं, बल्कि उनके हथियारों को नष्ट करना और सैनिकों की पोजिशन को तहस-नहस करना है. ये ड्रोन दुश्मन के इलाके में आग लगा देते हैं, जिससे दुश्मन सैनिकों का मनोबल टूट जाता है और वे तेजी से आगे नहीं बढ़ पाते हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version