जेलेंस्की के बयानों पर भडका मॉस्को, रूसी हवाई क्षेत्र की सुरक्षा की चेतावनी को किया खारिज

Moscow: रूस और यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच एक नया विवाद सामने आया. रूस ने हवाई क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर यूक्रेन की चेतावनी को खारिज कर दिया है. रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन का वह नोटिस तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करता है, जिसमें रूसी हवाई क्षेत्र को नागरिक विमानों के लिए असुरक्षित बताया गया था. इससे रूसी हवाई क्षेत्र का उपयोग करने वालों को गुमराह किया जा रहा है और इसकी कोई कानूनी वैधता नहीं है.

अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस को चेतावनी

बता दें कि मंगलवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस को चेतावनी दी कि रूसी हवाई क्षेत्र पूरी तरह से असुरक्षित होता जा रहा है, क्योंकि यूक्रेन मिसाइल और ड्रोन हमलों में बढ़ोतरी का जवाब दे रहा है. शुक्रवार (स्थानीय समय) को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में, विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि रूस ने यूक्रेन की उन लापरवाह आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है जो अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ हैं.

यूक्रेनी पक्ष की टिप्पणियां सीधा खतरा

मंत्रालय की ओर से कहा गया कि यूक्रेनी पक्ष की टिप्पणियां नागरिक उड्डयन (सिविल एविएशन) के लिए सीधा खतरा पैदा करती हैं. संबंधित रूसी अधिकारी इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (आईसीएओ) के संपर्क में हैं और उन्होंने आईसीएओ के महासचिव को एक तत्काल अपील भेजी है. मंत्रालय की ओर से कहा गया कि रूस नागरिक उड्डयन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

बेलगोरोद और मास्को पर हमले

रूसी अधिकारियों की ओर से गुरुवार को जानकारी दी गई थी कि यूक्रेनी सेना ने बेलगोरोद और मास्को क्षेत्रों पर सैकड़ों ड्रोन और तोपखाने से हमले किए, जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए बेलगोरोद के कार्यवाहक गवर्नर अलेक्जेंडर शुवायेव ने कहा कि पिछले 24 घंटों में इस क्षेत्र पर 178 हमले हुए, जिनमें तोपखाने की गोलाबारी और ड्रोन हमले शामिल थे, जिनसे एक व्यक्ति की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें. शिक्षक दिवस पर CM योगी का संदेशः प्राचीन ज्ञान परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में गुरुजनों की अहम भूमिका

More Articles Like This

Exit mobile version