Hathras Case: हादसे पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन और जापान के पीएम किशिदा ने भेजा शोक संदेश, कहा…

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hathras Case: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जापान के प्रधानमंत्री किशिदा ने उत्‍तर प्रदेश के हाथरस में सत्‍संग के दौरान हुई भगदड़ में लोगों की जान जाने पर शोक व्यक्त किया है. बुधवार को भारत में रूसी दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर प्रदेश में हुई भगदड़ घटना को लेकर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोक संदेश भेजा है, कृपया उत्तर प्रदेश में हुई दुखद दुर्घटना पर हार्दिक शोक संवेदना स्वीकार करें.’

जापान के प्रधानमंत्री ने जताया शोक

वहीं जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि उन्हें यहा जानकर बहुत दुख हुआ कि भारत में भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत हो गई. जापान के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर किए गए पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं जापान सरकार की ओर से मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं, शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर से मैं जख्‍मी हुए लोगों के लिए अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’

सत्‍संग समारोह में मची थी भगदड़

दरअसल, यूपी के हाथरस जिले के हाथरस जिले में सिकंदराराऊ क्षेत्र के फुलराई गांव के पास मंगलवार को एक सत्संग समारोह के बाद भगदड़ मच गई थी. जिसमें 121 लोगों की मौत हो गई. यहां जूता और टाई बेल्‍ट लगाकर उपदेश देने वाला बाबा नारायण साकार विश्व हरि के कार्यक्रम में लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ इकट्ठा हुई थी. कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन की इजाजत से अधिक भक्त कार्यक्रम में पहुंचे थे. इसी दौरान भगदड़ मच गई. यूपी पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है. आयोजकों पर साक्ष्य छुपाने और नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है.

ये भी पढ़ें :- दिल्ली पहुंचते ही टीम इंडिया का हुआ ग्रैंड वेलकम, थोड़ी देर में PM मोदी से होगी मुलाकात

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version