हिजबुल्लाह के सुरंगों में रूसी हथियार, नाटो देश में रची गई हमले की साजिश… इजरायल का बड़ा खुलासा

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel: मध्‍य पूर्व के जंग में अब रूस और तुर्किए की एंट्री हो चुकी है. दरअसल, इजरायल ने रूस और तुर्किए पर आतंकी हमास और हिजबुल्लाह की मदद करने का आरोप लगाया है. इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक फ्रेंच अखबार से बातचीत में आरोप लगाते हुए कहा कि लेबनान में आतंकी ग्रुप हिजबुल्लाह के ठिकानों से रूस के हथियार मिले हैं. वहीं बुधवार को इजरायली घरेलू खुफिया एजेंसी शिन बेत ने एक मामले में तुर्किए पर हमास की मदद का आरोप लगाया है.

हिजबुल्‍लाह के ठिकानों से रूसी हथियार बरामद

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ली फिगारो अखबार को दिए इंटरव्यू को कहा है कि साल 2006 के यूएन सुरक्षा परिषद के रिजोल्यूशन के अनुसार लेबनान की सेना केवल लितानी नदी के दक्षिणी देशों के हथियार रख सकती है. फ्रेंच अखबार ने नेतन्याहू के हवाले से लिखा है कि चरमपंथी हिजबुल्लाह ने लेबनान में सैकड़ों सुरंगे बना रखी हैं, हिजबुल्लाह के इन खुफिया ठिकानों से रूसी हथियार मिले है.

चीन-रूस के एंटी-टैंक हथियार बरामद

इजरायली अधिकारियों के हवाले से वॉशिंगटन पोस्ट ने भी बताया है कि इजरायली सेना की छापेमारी में लेबनान में रूस और चीन के बनाए एंटी टैंक हथियार बरामद हुए है. हालांकि इजरायली सेना ने इस मामले में न्यूज एजेंसी एएफपी के सवालों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

नाटो देश में इजराइल के खिलाफ रची गई साजिश

वहीं तेल अवीव में एक आत्मघाती हमले की कोशिश को लेका बड़ा खुलासा किया गया है. यहूदी प्रशासन की पुलिस और खुफिया एजेंसी शिन बेत ने दावा किया है कि हमले का प्‍लान NATO के सदस्य देश तुर्किए स्थित हमास के मुख्यालय से बनाई गई थी. 18 अगस्त को तेल अवीव में एक धमाके में आरोपी मारा गया था, वह तेल अवीव में आत्मघाती बम विस्‍फोट करने वाला था, लेकिन बैग में रखे विस्फोटक में पहले ही ब्‍लास्‍ट हो गया.

इजराइल की पुलिस और खुफिया एजेंसी ने अगस्त में आत्मघाती हमले की कोशिश की जांच पूरी कर ली है. पुलिस और खुफिया एजेंसी शिन बेत के मुताबिक, इस हमले की साजिश तुर्किए में हमास के हेडक्वार्टर में बनाई गई थी. इस मामले में 8 संदिग्ध आतंकवादियों के खिलाफ आरोप फाइल किया जाना है. इजराइली अथॉरिटीज ने नबलूस में हमले के लिए इस्तेमाल होने वाले 2 बम बरामद किए था. अधिकारियों का कहना है कि हमले की साजिश में शामिल नबलूस में मौजूद आरोपी अबादा बिलाल के संपर्क में थे. बिलाल तुर्किए में हमास के मुख्‍यालय का वरिष्ठ अधिकारी है, जो इस पूरे षड़यंत्र का मास्टरमाइंड था.

ये भी पढ़ें :- कौन होगा याह्या सिनवार का उत्तराधिकारी? हमास चीफ की मौत के बाद नए नेता की चर्चा तेज

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This

Exit mobile version