PM Modi Russia Visit: पीएम मोदी के सम्मान में तिरंगे के रंग में रंगा रुस का ओस्टैंकिनो टॉवर

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सोमवार, 8 जुलाई को रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का शानदार तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव पहुंचे।

तिरंगे के रंग में रंगा मॉस्को का ओस्टैंकिनो टॉवर

इसी बीच पीएम मोदी की राजकीय यात्रा के सम्मान में मॉस्को के ओस्टैंकिनो टावर को भारत के तिरंगे के रंग से रोशन किया गया। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ओस्टैंकिनो टावर भारत के तिरंगे के रंग में जगमग किया गया है. पीएम नरेंद्र मोदी के रूस दौरे के बीच सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है.

ओस्टैंकिनो टावर मॉस्को, रूस में एक स्वतंत्र टेलीविजन और रेडियो टावर है. इसका डिजाइन आर्किटेक्ट निकोलाई निकितिन ने तैयार किया था.

पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ

वहीं, पीएम मोदी कार्लटन होटल पहुंचे. इस दौरान भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका भव्य तरीके से स्वागत और अभिनंदन किया. पीएम मोदी 8 और 9 जुलाई को दो दिन के मॉस्को दौरे पर रहेंगे. जहां वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.
Latest News

Hariyali Teej 2026: पहली बार व्रत करने वाली महिलाएं कैसे करें पूजा, क्या है शुभ मुहूर्त और विधि

Hariyali Teej Puja Vidhi 2026: सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को इस साल हरियाली तीज का पर्व...

More Articles Like This

Exit mobile version