ट्रंप की हत्या का प्रयास करने वाले सख्श को उम्रकैद, कोर्ट बोला-‘…तो आज जिंदा नहीं होते ट्रंप!’

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को फ्लोरिडा की ट्रायल कोर्ट में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. अमेरिका के फ्लोरिडा से पिछले साल 59 वर्षीय रयान रॉथ को गिरफ्तार किया था. जो ट्रंप के घर के पास बंदूक लेकर रेकी करते हुए पकड़ा गया था. उस पर ट्रंप की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा था. जो अब सच साबित हो गया है.

अपने घर के गार्डन में गोल्फ खेल रहे थे ट्रंप

रयान सचमुच ट्रंप को मारने के इरादे से वहां पहुंचा था. तब ट्रंप दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार बने थे. ट्रंप अपने घर के गार्डन में गोल्फ खेल रहे थे, तभी रयान फेंसिंग के बीच में बंदूक लगाकर ट्रंप पर निशाना साधने की कोशिश कर रहा था. रयान को दोषी मानते हुए अदालत ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई है.

पुलिस को देखकर शुरू कर दी थी ओपन फायरिंग

पुलिस के द्वारा दायर की गई चार्जशीट के अनुसार, रयान ट्रंप पर निशाना साधने की कोशिश कर रहे थे, तभी अमेरिका के सीक्रेट सर्विस एजेंट पेट्रोलिंग करते हुए मौके पर पहुंचे. पुलिस को देखकर रयान ने ओपन फायरिंग शुरू कर दी थी. अदालत के मुताबिक ट्रंप को मारने की साजिश काफी सोच-समझ कर रची गई थी. अगर सीक्रेट सर्विस एजेंट समय पर न पहुंचते तो ट्रंप आज जिंदा न होते.

अपने वकील पर भी चला दी थी गोली

ट्रायल के दौरान रयान ने ट्रंप को मारने के सभी आरोपों से इनकार कर दिया था. उन्होंने अपने वकील पर भी गोली चला दी थी. फ्लोरिडा की ट्रायल कोर्ट में रयान का गुनाह साबित हुआ और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है.

इसे भी पढ़ें. जयशंकर-पीयूष गोयल के अमेरिकी दौरे के बाद आई गुड न्यूज, पीएम मोदी और ट्रंप की…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version