EAM Jaishankar: ऑस्ट्रेलिया-सिंगापुर दौरे पर जाएंगे विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर; दूसरे रायसीना डाउन अंडर के उद्घाटन सत्र में होंगे शामिल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

S. Jaishankar: भारतीय विदेश मंत्री डॉ जयशंकर 3 नवंबर से 8 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वो ब्रिसबेन की यात्रा करने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में भारत के चौथे वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन भी करेंगे. वहीं, इससे पहले रविवार को डॉ जयशंकर ने नई दिल्ली में थाईलैंड के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की, जिसकी उन्‍होंने एक्स हैंडल पर तस्वीरें भी साझा की है.

दूसरे रायसीना डाउन अंडर के उद्घाटन सत्र में भाषण

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, डा. जयशंकर कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ 15वें विदेश मंत्रियों की रूपरेखा वार्ता (FMFD) की सह-अध्यक्षता भी करेंगे. साथ ही ऑस्ट्रेलियाई संसद भवन में आयोजित होने वाले दूसरे रायसीना डाउन अंडर के उद्घाटन सत्र में भाषण भी देंगे. मंत्रालय ने बताया कि विदेश मंत्री का ऑस्ट्रेलियाई नेतृत्व, सांसदों, भारतीय प्रवासियों, व्यापारिक समुदाय, मीडिया और थिंक टैंक के सदस्यों के साथ मुलाकात और बातचीत करने का भी कार्यक्रम है.

आसियान-भारत के कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

यात्रा के दूसरे चरण में विदेश मंत्री डॉ जयशंकर सिंगापुर दौरे पर जाएंगे. जहां वो आसियान-भारत थिंक टैंक नेटवर्क के 8वें गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस दौरान भारतीय विदेश मंत्री सिंगापुर के नेतृत्व से मिलकर भारत और सिंगापुर के बीच घनिष्ठ साझेदारी की समीक्षा करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने के लिए रास्ते तलाशेंगे.

इसे भी पढें:-Duma Boko: बोत्सवाना के छठें राष्ट्रपति बने ड्यूमा बोको, पीएम मोदी ने दी बधाई

 

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This