बेंगलुरु में जल्द वाणिज्य दूतावास खोलेगा स्पेन’, विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले- ये अच्छे संकेत…

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

S Jaishankar: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिवसीय यात्रा पर स्‍पेन पहुंचे है, जहां उन्‍होंने भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत में कहा कि स्पेन जल्द ही बेंगलुरु में एक वाणिज्य दूतावास खोलेगा, जो दोनों देशों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए एक ‘अच्छा संकेत’होगा. इस बातचीत के दौरान उन्‍होंने आगे कहा कि दोनों देशों की जनता के स्तर पर संबंधों के संदर्भ में, मुझे आशा है कि बार्सिलोना के लोग इस बात का स्वागत करेंगे कि हमारा वहां एक वाणिज्य दूतावास है.”

हमारे पास वाणिज्य दूतावास होना चाहिए:जयशंकर

भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि जल्‍द ही बेंगलुरु में स्‍पेन का एक वाणिज्‍य दूतावास होगा. उन्‍होंने कहा कि ये अच्‍छे संकेत है कि हमारे रिश्ते गहरे हो रहे हैं और आप बड़ी-बड़ी संस्थाएं बना रहे हैं, क्योंकि आप कह सकते हैं कि व्यापार बढ़ रहा है. जैसे-जैसे रिश्ते प्रगाढ़ होते हैं, हमारे पास वाणिज्य दूतावास होना चाहिए और कौन जानता है कि भविष्य में हम कहां होंगे.

जयशंकर ने कहा कि हमने तय किया है कि हम 2026 को दोहरे वर्ष के रूप में मनाएंगे. एक ऐसा दोहरा वर्ष, जिसमें हम दोनों देशों में संस्कृति, पर्यटन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का जश्न मनाएंगे. यही वजह है कि हम 2025 तक 2026 की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत करेंगे.”

विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर की पहली स्पेन यात्रा

बता दें कि विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर की यह पहली स्पेन यात्रा है, जो स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज की भारत यात्रा के लगभग ढाई महीने बाद हो रही है. इस यात्रा के दौरान जयशंकर ने स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस से मुलाकात की है और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा भी की.

इसे भी पढें:-मार्शल लॉ विवाद में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल गिरफ्तार, देश में मची राजनीतिक हलचल

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version