IND vs SL: टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका, साई सुदर्शन चोट के कारण श्रीलंका के ख‍िलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर

New Delhi: श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए गई टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है. स्टार खिलाड़ी साई सुदर्शन चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं. साई सुदर्शन को दाएं पैर में स्ट्रेस की समस्या थी, जिससे वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं. हालांकि, सुदर्शन तेजी से रिकवर कर रहे थे, लेकिन उनके अंगूठे का दर्द फिर से उभर आया, जिसके कारण उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा है.

बायोलॉजिकल हीलिंग के लिए ज़्यादा समय की सलाह

जानकारी मिली है कि डॉक्टरों ने उन्हें बायोलॉजिकल हीलिंग के लिए ज़्यादा समय की सलाह दी है. उनके रिहैबिलिटेशन,स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग और क्रिकेट-स्पेसिफिक लोड को धीरे-धीरे और कड़ी निगरानी में बढ़ाया जाना चाहिए. इस सावधानी के पीछे मकसद समस्या को दोबारा होने या फिर मुश्क‍िल पैदा होने के जोख‍िम को कम करना और लंबे समय तक उनकी बेहतर परफॉर्मेंस को बनाए रखना है.

सुदर्शन को पैर के अंगूठे में चोट

सुदर्शन की चोट में काफी सुधार हुआ है, मगर टेस्ट क्रिकेट में सुरक्षित वापसी के लिए यह अभी भी काफी नहीं है. 24 साल के सुदर्शन को पैर के अंगूठे में चोट है. हालांकि उन्होंने बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में फिर से बैटिंग शुरू कर दी थी और उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें CoE के मेडिकल स्टाफ से मंज़ूरी मिल जाएगी, जिसके बाद वह उस श्रीलंका में टीम के साथ जुड़ सकेंगे, मगर ऐसा नहीं हो पाया.

टीम गॉल के लिए रवाना होगी

भारतीय टीम गॉल में सीरीज का पहला मैच खेलेगी. इससे पहले भारतीय टीम श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के ख‍िलाफ कोलंबो में तीन द‍िन का वार्म अप मैच खेल रही है और इसके बाद टीम गॉल के लिए रवाना होगी. 23 अगस्त से शुरू होने वाला दूसरा टेस्ट कोलंबो में खेला जाएगा. सुदर्शन से पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं. ये दोनों खिलाड़ी श्रीलंका दौरे के लिए टीम में चुने गए थे, लेकिन इनकी फिटनेस को लेकर संशय बना हुआ था.

इसे भी पढ़ें. IIT Delhi: PM मोदी बोले- छात्र केवल उपाधि नहीं ले रहे, बल्कि देश के लिए बहुत कुछ करने के सपने लेकर जा रहे हैं

Latest News

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानिए पूजा का समय और नियम

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष माह की शुरुआत हो रही है. पितृपक्ष का समय पितरों को अर्पित है....

More Articles Like This

Exit mobile version