पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, हुए भावुक

Sarfaraz Ahmed Retirement: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज अहमद ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान किया है. 38 वर्षीय सरफराज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के जरिए जारी बयान में अपने इस बड़े फैसले की जानकारी दी.

मैं तीनों प्रारूपों में कप्तानी करूंगा!

संन्यास के मौके पर भावुक होते हुए सरफराज ने कहा कि मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं तीनों प्रारूपों में कप्तानी करूंगा और ये ऐतिहासिक ट्रॉफियां जीतूंगा. सरफराज अहमद पाकिस्तान के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ दो प्रमुख ICC टूर्नामेंट के फाइनल में जीत दर्ज की है. इनमें 2006 आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का फाइनल और 2017 का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का ऐतिहासिक फाइनल शामिल है.

संन्यास लेना महज एक अंत नहीं

इन दोनों ही मौकों पर सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने भारत को पटखनी देकर खिताब अपने नाम किया था. सूत्रों के मुताबिक सरफराज का संन्यास लेना महज एक अंत नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है. चर्चा है कि बोर्ड उन्हें जल्द ही पाकिस्तान नेशनल टेस्ट टीम का मुख्य कोच नियुक्त कर सकता है. अजहर महमूद का अनुबंध खत्म होने के बाद से यह पद खाली है.

टीमों का मेंटोर और मैनेजर भी नियुक्त

हाल ही में सरफराज को अंडर-19 और शाहीन टीमों का मेंटोर और मैनेजर भी नियुक्त किया गया था. सरफराज ने बताया कि वह अब खेल की अन्य जिम्मेदारियों और कोचिंग की भूमिकाओं पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. उन्होंने अपना आखिरी प्रथम श्रेणी मैच पिछले साल अक्टूबर में खेला था और अब वे युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने के लिए तैयार हैं.

सरफराज का अंतरराष्ट्रीय करियर

टेस्ट मैच: 54

वनडे (ODI): 117

टी20 (T20I): 61

कप्तानी: 100 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी का अनुभव.

आखिरी मैच: दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (पर्थ टेस्ट).

इसे भी पढ़ें. बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में कब होगा विधानसभा चुनाव, EC ने किया तारीखों का ऐलान

Latest News

Amarnath Yatra 2026:अमरनाथ में बर्फ से बने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु उनके दरबार पहुंचते हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version