अजरबैजान को भी चूना लगाना किया शुरू, पाकिस्तानियों की इस हरकत पर PAK एक्सपर्ट को आया गुस्सा

Must Read

Saudi Arabia : सऊदी अरब से 24 हजार पाकिस्तानी भिखारियों को डिपोर्ट किए जाने पर पाक एक्सपर्ट कमर चीमा ने चिंता जताई है. सऊदी अरब के इस एक्‍शन पर उनका कहना है कि सरकार और इंटेलीजेंस एजेंसी के लोग इस सबमें शामिल हैं और ऐसी चीजों से देश की छवि दुनिया के सामने खराब हो रही है. इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी बताया कि संयुक्त अरब अमीरात ने 6000 और अजरबैजान ने भी 2500 पाकिस्तानी भिखारियों को देश से निकाला है.

इस मामले को लेकर कमर चीमा का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को निकाला जा रहा है तो क्या ये पाकिस्तानी की फेडरल इंटेलीजेंस एजेंसी (FIA) की जानकारी बगैर ही वहां चले गए. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि अजरबैजान ने 2500 भिखारी भेजे हैं, 6000 यूएई ने और 24,000 सऊदी अरब ने भेजे हैं. बता दें कि यूएई ने तो कई पाकिस्तानियों को वीजा देना भी बंद कर दिया है, जानकारी के मुताबिक, वो सिर्फ 55 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ही वीजा दे रहा है. कमर चीमा ने कहा कि अजरबैजान से हमारी नई-नई दोस्ती हो गई और बड़ी विजिट हुईं, लेकिन उसे भी पाकिस्तानियों ने चूना लगाना शुरू कर दिया है.

पाकिस्तान की सबसे बड़ी ऑर्गेनाइज इंडस्ट्री

उन्‍होंने कहा कि हमने अजरबैजान को भी चूना लगाना शुरू कर दिया है. जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ‘पाकिस्तान के अंदर भीख मांगना हाइली स्ट्रक्चर्ड एंटरप्राइज है और इसमें हजारों लोग शामिल हैं, ये पाकिस्तान की सबसे बड़ी और बहुत ऑर्गेनाइज इंडस्ट्री है. इसमें सरकार के लोग भी शामिल हैं, ऐसे में 25 हजार लोग सऊदी गए तो क्या एफआईए को नजर नहीं आए ये लोग. 6 हजार यूएई गए. आप समझ लें कि 32 हजार लोग उन्होंने भेज दिए और कई तो ऐसे होंगे जो डिपोर्ट नहीं हुए.’

शर्म आती है ऐसी बातें सुनकर और चीजें देखकर- कमर चीमा

ऐसे में उन्‍होंने अनुमान लगाते हुए कहा कि सोचो कितने होंगे जो नहीं पकड़े गए और वो किस किस मुल्क में हैं. यानी आप मिडिल ईस्ट में भिखारियों के तौर पर जाने जाते हो? कितनी बेइज्जती वाली बात है ये. उन्‍होंने कहा कि शर्म आती है ऐसी बातें सुनकर और चीजें देखकर. उन्होंने ये भी कहा कि इस चीज को लेकर इन डिटेल थोड़ा सा स्टडी करना चाहिए कि किस तरह चीजें हो रही हैं.

इनकी वजह से देश की खराब होती है छवि

इसके साथ ही उनका कहना है कि लोग हज करने जाते हैं. अल्लाह से माफी मांगने जाते हैं, अपनी दुआएं करते हैं. वहीं कुछ लोग होते हैं जो वहां अपनी दुकानें बना लेते हैं. इसी से आप अंदाजा लगा लें. इसे लेकर पाक एक्सपर्ट ने कहा कि ये जो पाकिस्तानी बाहर ऐसा कर रहे हैं, इन्हें तो सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए, लेकिन इस बात पर कोई गौर नही कर रहा. इनकी वजह से देश की छवि खराब होती है. इस पूरी प्रक्रिया में जो लोग शामिल हैं, उन्हें देखना चाहिए.

इसे भी पढ़ें :- भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड डील का ऐलान, 20 मिलियन डॉलर का होगा निवेश

Latest News

AI समिट की सफलता पर बोले PM Modi-पूरी दुनिया ने भारत के सामर्थ्य की जमकर सराहना की

India AI Impact Summit 2026: दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित हुए एआई समिट की सफलता...

More Articles Like This