सिर्फ 1 वीजा से कर सकते है यूरोप के 29 देश की सैर, जानें क्या है शेंगेन वीजा और इसकी खासियत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Schengen Visa: अगर आप इस समर वेकेशन में कई यूरोपीय देशों की यात्रा करने का प्‍लान बना रहे है, तो शेंगेन वीजा आपके लिए काफी सस्‍ता और मददगार साबित हो सकता है. दरअसल, शेंगेन वीजा एक बेहद शक्तिशाली वीजा है, जिसके जरिए आप फ्रांस, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, इटली, स्पेन, ऑस्ट्रिया, ग्रीस जैसे 29 यूरोपीय देशों में बिना किसी रोक-टोक के एंट्री कर सकते हैं और घूम-फिर सकते हैं.

इतना ही नहीं, अगर आपके पास शेंगेन वीजा है तो आप यूरोपीय देशों के अलावा और भी कई देशों में वीजा-फ्री एंट्री कर सकते हैं. दरअसल, किसी भी व्यक्ति को शेंगेन वीजा जारी करने से पहले उसकी सख्त जांच-पड़ताल की जाती है. ऐसे में, किसी भी व्यक्ति को शेंगेन वीजा मिलना कोई मामूली बात नहीं है.

शेंगेन वीजा के जरिए वीजा-फ्री एंट्री देने वाले यूरोपीय देश

बता दें कि शेंगेन वीजा के जरिए आप ऑस्ट्रिया, एस्टोनिया, नीदरलैंड, स्लोवाकिया, बेल्जियम, फिनलैंड, नॉर्वे, स्लोवेनिया, बुल्गारिया, फ्रांस, पोलैंड, स्पेन, क्रोएशिया, जर्मनी, पुर्तगाल, स्वीडन, चेक गणराज्य, ग्रीस, रोमानिया, स्विट्जरलैंड, डेनमार्क, हंगरी, लातविया, आइसलैंड, इटली, लिथुआनिया, लिकटेंस्टीन, लक्जमबर्ग और माल्टा में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं. इनके अलावा, आप बेलारूस, साइप्रस, दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, कोलंबिया, किर्गिस्तान, सर्बिया, ग्वाटेमाला, निकारागुआ, वेटिकन सिटी, अल्बानिया, जॉर्जिया, फिलीपींस जैसे कई अन्य देशों में भी शेंगेन वीजा के जरिए एंट्री प्राप्त कर सकते हैं.

शेंगेन वीजा के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

हालांकि शेंगेन वीजा के लिए आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए. बता दें कि इसके लिए आपके पास यात्रा की तारीख से कम से कम 3 महीने की वैलिडिटी वाला पासपोर्ट, आने-जाने की फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग, कम से कम 30,000 यूरो के कवर वाला ट्रेवल इंश्योरेंस, पिछले 3-6 महीनों का बैंक स्टेटमेंट और पिछले 2-3 सालों का ITR होना चाहिए.

कब, कैसे और कहां करना होगा आवेदन

बता दें कि इन यूरोपीय देशों की यात्रा करने के दौरान आप जिस देश में सबसे अधिक समय तक रूकने वाले है वहां के दूतावास के पास आपको आवेदन करना होगा. वहीं, यदि आप सभी देशों में लगभग बराबर दिन रुकने का प्लान बना रहे हैं तो आपको उस देश के दूतावास में आवेदन करना होगा, जहां आप सबसे पहले एंट्री लेंगे.

इसे भी पढें:-ईरान-अमेरिका के बीच बनी बात, न्यूक्लियर टॉक को लेकर ईरानी अधिकारी ने किया खुलासा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version