Seattle Mass Shooting: अमेरिका  के सिएटल फूड फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Seattle Mass Shooting: अमेरिका में एक बार फिर सामूहिक गोलीबारी की घटना देखने को मिली है. सिएटल सेंटर में शहर के मशहूर ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फूड फेस्टिवल के दौरान अचानक गोलियां चलने लगी, जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए. सिएटल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस गोलीबारी की घटना में  2 लोगों की मौत भी हुई है. सिएटल पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और कई लोग गोलीबारी का शिकार हुए हैं. ऐसे में पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल इस इलाके से दूर रहें, क्योंकि मौके पर बड़े स्तर का सुरक्षा और राहत अभियान चलाया जा रहा है.

7-8 गोलियों की आवाज सुनने का दावा

अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, घटना को लेकर फूड फेस्टिवल में मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि उन्होंने 7 से 8 गोलियां चलने की आवाज सुनी, जिसके बाद वो अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई. हालांकि पुलिस ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि कुल कितने लोग घायल हुए हैं. वहीं, किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी या गोलीबारी की वजह को लेकर भी अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

इससे पहले भी हुई थी मास शूटिंग

बता दें कि यह घटना 19 जुलाई को अमेरिका के एरिजोना राज्य के टक्सन में रात भर हुई मास शूटिंग में संदिग्ध समेत दस लोगों के घायल होने की एक और घटना के ठीक बाद हुई है. टक्सन पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह शूटिंग 19 जुलाई को उस वक्त हुई, जब इलाके में पुलिस ऑफिसर पेट्रोलिंग कर रहे थे. जब ऑफिसर मौके पर पहुंची, तो उन्होंने एक आदमी को भागते हुए देखा. अधिकारियों ने संदिग्ध को कई बार ऑर्डर दिए, जिसके बाद एक यूनिफॉर्म पहने अधिकारी ने उसे गोली मार दी.
टक्सन की मेयर रेजिना रोमेरो ने कहा कि ‘पिछली रात, टक्सन में बंदूक से हिंसा की एक और गंभीर और बेमतलब की घटना हुई.’ संदिग्ध और पीड़ितों की पहचान जारी नहीं की गई है. गोलीबारी का कारण और पीड़ितों की अभी क्या हालत है, यह पता नहीं है.
Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This