सीमा हैदर के पाकिस्तानी शौहर गुलाम का वीडियो आया सामने, बोला- जल्द आ रहा हिन्दुस्तान…

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Seem Haider: सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर का नया वीडियो सामने आया है. वीडियों में गुलाम हैदर ने कहा कि वो जल्‍द ही हिन्‍दुस्‍तान आने वाले हैं. साथ ही गुलाम हैदर ने अपने नए वीडियों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ का भी जिक्र किया है. वहीं भारत में रह रही सीमा हैदर ने सचिन से शादी रचा ली है, और उनका कहना है कि अब वो हिंदू रीति-रिवाजों को मानती है. वो सचिन के साथ बहुत खुश हैं. मालूम हो कि सीमा के चार बच्चे भी हैं. कुछ समय पहले सीमा के पाकिस्‍तानी पति गुलाम ने भारत और उत्‍तर प्रदेश की सरकार से अपने बच्‍चों की वापसी के लिए अपील की थी.

लोगों के दिलों में नफरत पैदा करती है सीमा

अब गुलाम हैदर का एक वीडियो आया है जिसमें गुलाम ने सीमा हैदर को बेशर्म बताते हुए कहा कि सीमा हैदर वहां बैठ कर हिंदू-मुस्लिम करती हैं और लोगों के दिलों में नफरत की भावना पैदा करती है. सीमा को ना तो इंसानियत का पता है और ना ही इज्जत का. वो बैठे-बैठे सिर्फ बकवास करती है. कृपया कर ऐसा मत करो… सीमा तुम बाद में बहुत पछताओगी. तुम पाकिस्तानी हो, भारतीय नहीं. गुलाम ने कहा कि तुम पाकिस्तान आओगी और तुम्हें पाकिस्तान का कोई भी कोर्ट बचा नहीं सकता. आपको अदालत जरूर सजा देगी.

सीमा को जेल में डालना चाहिए- गुलाम हैदर

गुलाम ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि सीमा कभी भी अपनी बातों पर बनी नहीं रहतीं. वो शाम को कुछ और कहती हैं और सुबह कुछ और. हिन्दुस्तान की सरकार को जल्द से जल्द उसे जेल में डाल देना चाहिए. सभी के लिए सीमा नासूर बन चुकी है. उस पर कानून का शिकंजा कसा जाना चाहिए और बच्चे मासूम हैं उन्हें पाकिस्तान भेज दिया जाए.

उत्तर प्रदेश सीमा हैदर नफरत पैदा कर रही – गुलाम हैदर

गुलाम हैदर ने सीमा को झूठा और मक्‍कार बताते हुए कहा कि आपके चेहरे को बेनकाब करने के लिए एक हैदर काफी है. उनसे कहा कि सीमा एक एजेंट के माध्‍यम से आई है और वो लोगों को बरगला रही है कि पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ जुल्म होता है. सीमा सिर्फ लोगों के अंदर नफरत पैदा कर रही है. जब वो अपने धर्म की नहीं हो सकी तो हिंदू धर्म की क्या होगी.

गुलाम हैदर ने प्रधानमंत्री मोदी का लिया नाम

गुलाम ने कहा कि सीमा तुम एक शादीशुदा औरत होते हुए भी दूसरे मर्द के साथ गई. मैंने आप पर भरोसा कर अपना घर-मकान दिया, लेकिन आपने मुझे उसकी सजा दी है. तुमने इसका फायदा उठाया. लोग कभी भी आपको अच्छा नहीं कहेंगे. बच्चे मेरे लखते जिगर हैं. मैं बहुत जल्‍द हिन्दुस्तान में आ रहा हूं, यह बात याद रखना. सीमा आपको फांसी के फंदे तक पहुंचाना ही मेरी जिंदगी का मकसद है. दुनिया में अदालते हैं. आप उस मुल्क में रह रहे हो, वहां की अदालतों पर मुझे ऐतबार है. विश्वास है मोदी और योगी पर.

ये भी पढ़ें :- Entertainment: महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ ने प्रभास की ‘सलार’ को दी मात, ट्रेलर रिलीज होते ही रच डाला ये इतिहास!

 

 

Latest News

‘होर्मुज स्ट्रेट तो खुलकर रहेगा और यह जल्द होगा!’, शांति वार्ता से पहले ट्रंप ने दी ईरान को कड़ी चेतावनी

US Israel Iran War: पाकिस्तान में होने जा रही महत्वपूर्ण शांति वार्ता से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

More Articles Like This

Exit mobile version