क्या बच्चों को सीमा पार भेज देंगी सीमा हैदर, 4 बच्चों के लिए भारत आएगा गुलाम

Seema Haider News: पाकिस्तान की सीमा हैदर नेपाल के जरिए 4 बच्चों के साथ भारत आई गई हैं. सीमा हैदर से जुड़े अपडेट लगातार आ रहे हैं. इन सबके बीच सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है. अब सीमा हैदर के शौहर गुलाम हैदर भारत आने वाले हैं.

बच्चों को वापस लेकर ही जाएगा गुलाम
आपको बता दें कि सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने सउदी से ही एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में कहा गया है कि वो जल्द भारत आएगा. वीडियो में गुलाम ने कहा कि सीमा चाहे उसके साथ चले या न चले, लेकिन वो अपने बच्चों को वापस लेकर ही जाएगा.

गुलाम जल्द करेगा तीसरी शादी
दरअसल, सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने पासपोर्ट से जुड़े कारणों का हवाला दिया है. गुलाम हैदर ने कहा कि पासपोर्ट की वजह से ही देर हो रही है, लेकिन वह जल्द ही भारत आएगा. जानकारी के मुताबिक सीमा हैदर को ये पैगाम गुलाम हैदर ने पाकिस्तानी यूट्यूबर मोहसिन के यूट्यूब वीडियो के जरिए भेजा है. इसमें गुलाम ने ये भी कहा कि वह जल्द तीसरी शादी भी करेगा.

आपको बता दें कि सीमा हैदर का पति गुलाम हैदर साल 2019 से ही सऊदी अरब में हैं. इस वीडियो से पहले उसका एक वीडियो सामने आया था. उस वीडियो में गुलाम ने बताया था कि उसके और सीमा के प्यार की शुरुआत और लव मैरिज कैसे हुई. तब उसने भारत सरकार से सीमा हैदर और अपने 4 बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजने की गुजारिश की थी.

गुलाम और सीमा को ऐसे हुआ था प्यार
इसके साथ ही गुलाम हैदर इंटरव्यू में बताया था कि वो और सीमा कैसे और कब मिले थे. गुलाम ने कहा,”हमारी बात एक मिस्ड कॉल के जरिए हुई थी. मैंने बस एक नंबर ट्राई किया और सीमा ने फोन उठाया था. जब हमारी फोन पर बात हुई तो हम एक-दूसरे को नहीं जानते थे, जिसके बाद हमने कोट बंगले में एक दरगाह में मिलने का प्लान बनाया. ये हमारी पहली मुलाकात थी.”

आपको बता दें कि पाकिस्तान की सीमा हैदर मई 2023 में नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से सीमा भारत आ गई. अभी वह ग्रेटर नोएडा में सचिन मीणा की पत्नी बनकर रह रही हैं.

यह भी पढ़ें-

सचिन को लप्पू बताने वाली आंटी खुद निकली लप्पी, लीगल नोटिस ने खोली पोल

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version