आर्थिक संकट से गुजर रहे अफ्रीकी देश में सत्ता विस्फोट, राष्ट्रपति ने PM को किया बर्खास्त, पूरी सरकार भी भंग

Must Read

Senegal: आर्थिक संकट से गुजर रहा पश्चिम अफ्रीका में स्थित देश सेनेगल में बड़ा राजनीतिक संकट पैदा हो गया है. राष्ट्रपति बसिरु डियोमाये फेय ने प्रधानमंत्री व देश के लोकप्रिय नेता ओस्मान सोनको को पद से हटा दिया है. इसके साथ ही पूरी सरकार भी भंग कर दी गई. सरकारी मीडिया के जरिए यह घोषणा की गई. सरकार के सभी मंत्रियों को भी हटा दिया गया है. फिलहाल पुरानी सरकार को सिर्फ रोजमर्रा का काम संभालने को कहा गया है.

पुरानी सरकार को किया था सत्ता से बाहर 

फाये और सोनको पहले बहुत करीबी सहयोगी माने जाते थे. 2024 के चुनाव में सोनको चुनाव नहीं लड़ पाए थे, इसलिए उन्होंने फाये का समर्थन किया था. दोनों ने मिलकर पुरानी सरकार को सत्ता से बाहर किया था. लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों नेताओं के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे थे. आर्थिक नीतियों और सरकारी फैसलों को लेकर दोनों के बीच तनाव खुलकर सामने आने लगा था.

देश का 1.8 अरब डॉलर का लोन प्रोग्राम रोका

International Monetary Fund ने देश का 1.8 अरब डॉलर का लोन प्रोग्राम रोक दिया है. वजह देश के कर्ज से जुड़े आंकड़ों में गड़बड़ी बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक देश पर कर्ज बहुत तेजी से बढ़ा है. सरकार पर ईंधन सब्सिडी का भी भारी बोझ है. वित्त मंत्री ने ईंधन कीमतें बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन सोनको इसके खिलाफ थे. सोनको युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय नेता माने जाते हैं. उनकी बर्खास्तगी के बाद अब सेनेगल में राजनीतिक तनाव और विरोध बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

व्यापक विरोध-प्रदर्शन और खूनी हिंसक झड़पें

सेनेगल का सबसे बड़ा राजनीतिक संकट 2023 से 2024 के बीच तब उभरा था, जब पूर्व राष्ट्रपति मैकी साल द्वारा चुनावों में देरी और मुख्य विपक्षी नेता उस्मान सोनको की गिरफ्तारी के कारण व्यापक विरोध-प्रदर्शन और खूनी हिंसक झड़पें हुईं. इस संवैधानिक संकट के समाधान के बाद मार्च 2024 में नए चुनाव हुए, जिनमें बस्सिरौ डियोमाये फेय राष्ट्रपति बने.

इसे भी पढ़ें. पाकिस्तान में 6 रुपए सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, लगातार दूसरे हफ्ते ईंधन की कीमतों में कटौती, आज से नई दरें लागू

Latest News

26 October 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 October 2026 Ka Panchang: 26 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 42...

More Articles Like This