Sensex opening bell: लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेसेंक्‍स-निफ्टी में दिखा बड़ा बदलाव

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला. इस दौरान सेंसेक्स 175 अंक या 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,098 और निफ्टी 78 अंक या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,572 पर था.

शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम मेटल शेयर कर रहे थे. इस कारण सूचकांकों में निफ्टी मेटल और निफ्टी कमोडिटीज टॉप लूजर्स थे. इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में भी गिरावट थी.

मिलाजुला रहा स्मॉलकैप और मिडकैप में कारोबार

दूसरी तरफ निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी आईटी, निफ्टी फार्मा और निफ्टी एफएमसीजी हरे निशान में थे.  वहीं, स्मॉलकैप और मिडकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 5.60 अंक की मामूली तेजी के साथ 17,056 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 125 अंक की कमजोरी के साथ 59,597 पर था.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, बीईएल, इंडिगो, एचसीएल टेक, आईटीसी, टीसीएस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एसबीआई, एलएंडटी और टाइटन गेनर्स थे. इटरनल, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, एचडीएफीस बैंक और एनटीपीसी लूजर्स थे.

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. टोक्यो और हांगकांग हरे निशान में थे, जबकि बैंकॉक का बाजार दबाव के साथ कारोबार कर रहा था. शंघाई, सोल और जकार्ता के बाजार बंद हैं.

इसे भी पढ़ें:-Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के गिरे भाव, जानिए क्या है आज का रेट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This