सोवियत संघ के ‘जेम्स बॉन्ड’ और पुतिन के जिगरी दोस्त का निधन, रूसी राष्ट्रपति ने  व्यक्त की संवेदना  

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sergey Ivanov has passed away: रूस के पूर्व रक्षा मंत्री और सोवियत संघ के जासूस सर्गेई इवानोव का 73 वर्ष के आयु में निधन हो गया. सर्गेई इवानोव को सोवियत संघ काल में ‘जेम्स बॉन्ड’ की तरह माना जाता था. सर्गेई को कभी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का संभावित उत्तराधिकारी माना जाता था. क्रेमलिन ने बताया कि इवानोव का निधन शुक्रवार को हुआ, लेकिन मौत का कारण या अन्य विवरण का कोई जिक्र नहीं किया गया.

पुतिन से कैसे हुई दोस्ती 

सर्गेई इवानोव के निधन के बाद पुतिन ने इवानोव के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. बता दें कि पुतिन और इवानोव 1970 के दशक से एक-दूसरे को जानते थे, जब वे दोनों अपने गृहनगर लेनिनग्राद (सोवियत काल में सेंट पीटर्सबर्ग को इसी नाम से जाना जाता था) में युवा KGB अधिकारियों के रूप में काम करते थे. दोनों ने कई मिशन एक साथ पूरे किए. यहीं दोनों के बीच दोस्ती और गाढ़ी हुई. फिर जब पुतिन पहली बार 2000 में राष्ट्रपति चुने गए, तो इवानोव को रूस की सुरक्षा परिषद का सचिव बनाया.

पुतिन ने इवानोव को वनाया अपना रक्षा मंत्री

इसके बाद, साल 2001 में, पुतिन ने इवानोव को अपना रक्षा मंत्री बनाया. उन्होंने 2007 तक यह पद संभाला और चेचन्या में दूसरे युद्ध की देखरेख की, जिसने उस क्षेत्र की अलगाववादी कोशिशों को कुचल दिया. वहीं, पुतिन ने कार्यकाल की सीमा के कारण पद छोड़ने और 2008 में प्रधानमंत्री का पद संभालने का फैसला किया, तो इवानोव को उनका सबसे संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा था. हालांकि, पुतिन ने 2012 में राष्ट्रपति पद वापस संभालने तक अपनी जगह काम करने के लिए एक अन्य पुराने सहयोगी, दिमित्री मेदवेदेव को चुना.

इस दौरान कुछ जानकारों का मानना ​​था कि पुतिन ने इवानोव की उम्मीदवारी को इसलिए खारिज कर दिया, क्योंकि वे उन्हें बहुत अधिक महत्वाकांक्षी मानते थे और उन्हें डर था कि वे राष्ट्रपति पद पर बने रहने की कोशिश कर सकते हैं.

Latest News

Russia-Ukraine War: रूस ने कीव पर किया एक और बड़ा हमला, मिसाइल हमले में 6 की मौत, 30 से ज्यादा लोग घायल

Russia-Ukraine War: रात भर राजधानी में विस्फोटों की आवाजें गूंजती रहीं. रूसी मिसाइल हमले में कीव में कम से...

More Articles Like This

Exit mobile version