बलूचिस्तान में हुए आतंकवादी हमलों की Shahbaz Sharif ने की कड़ी निंदा, जानिए क्या कहा..

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan News: अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हुए आतंकवादी हमलों की पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने दोहराया कि उनकी सरकार आतंकवाद को देश से जड़ से समाप्त करने के लिए कटिबद्ध है. रविवार की रात को बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग हमलों में हथियारबंद हमलावरों ने कम से कम 37 लोगों की हत्या कर दी थी. बलूचिस्तान में हुई हिंसा के एक दिन बाद शहबाज शरीफ ने मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आतंकवादी घटनाओं की कड़ी निंदा की.

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दी गई कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी

उन्‍होंने कहा, पाकिस्तान के लोगों और सशस्त्र बलों के कर्मियों द्वारा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दी गई कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी. शरीफ ने कहा कि पूरा राष्ट्र आतंकवाद के खात्मे के लिए कटिबद्ध है. उन्‍होंने कहा, सभी उपलब्ध संसाधन सशस्त्र बलों को आतंकवाद को खत्म करने के लिए दिए जाएंगे. पीएम शरीफ ने कहा, आतंकवाद को समाप्त करने का समय आ गया है. उन्‍होंने आगे कहा, उन लोगों से बातचीत के रास्ते खुले हैं, जो पाकिस्तान और इसके संविधान में विश्वास करते हैं. लेकिन, दुश्मनों और आतंकवादियों से कोई बातचीत नहीं होगी.

उन्होंने आतंकवादी घटनाओं का संदर्भ देते हुए कहा, यह बात अब छिपी नहीं है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकवादी अफगानिस्तान से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं और आतंकवादी हमलों के पीछे उनका हाथ है. पीएम शरीफ ने आगे कहा, इस तरह की घृणित साजिशों का उद्देश्य केवल देश की प्रगति, बलूचिस्तान में चल रही चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा के तहत चल रही परियोजनाओं में बाधा डालना तथा पाकिस्तान और चीन के बीच मजबूत दोस्ती को कमजोर करना है. इस बीच, पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने मंगलवार को बलूचिस्तान का दौरा किया. उन्होंने आतंकवाद से निपटने में सूबाई सरकार की कोशिशों के प्रति एकजुटता प्रकट की.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version