‘जनरल फैज को सजा देकर इमरान खान को डराया’, सिंध के नेता ने बताया इसे ‘सैन्य ड्रामा’

Islamabad: सिंध राष्ट्रवादी नेता शफी बुरफत ने कहा है कि इमरान खान जैसे नेताओं को डराने के लिए पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने जनरल फैज हमीद को सजा सुनाई है. बुरफत ने हमीद को 14 साल की सजा सुनाए जाने की तीखी आलोचना की है. उन्होंने इसे सैन्य ड्रामा करार देते हुए आरोप लगाया कि यह सजा सैन्य प्रभाव को बढ़ाने और राजनीतिक दबाव बनाने का एक षड्यंत्र है.

हमीद की सजा केवल एक दिखावा

बुरफत ने यह भी कहा कि इमरान खान को झूठे आरोपों में फंसाकर मानसिक यातना दी जा रही है जबकि फैज हमीद की सजा केवल सैन्य संस्थान की रक्षा करने का एक दिखावा है. बुरफत ने कहा कि इस सजा का उद्देश्य असल में जवाबदेही नहीं बल्कि राजनीति में सैन्य दखल को और मजबूत करना है. उन्होंने 1971 के बंगाल नरसंहार और बलात्कार के मामले का जिक्र करते हुए पाकिस्तान की सेना पर आरोप लगाया कि उसने अपने उच्च अधिकारियों को कभी जवाबदेह नहीं ठहराया.

हत्या में सेना की भूमिका पर सवाल

बुरफत ने पाकिस्तान की सैन्य संलिप्तता के मामलों का जिक्र करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की न्यायिक हत्या, बेनजीर भुट्टो की हत्या और पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की हत्या में सेना की भूमिका पर सवाल उठाया. साथ ही बुरफत ने पाकिस्तान के सैन्य शासन को सिंध, बलूचिस्तान और  अफगानिस्तान में संघर्ष के लिए जिम्मेदार ठहराया. आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना वैश्विक शक्तियों के लिए एक हथियार बन चुकी है.

फैज हमीद को 14 साल की जेल की सजा

बता दें कि पाकिस्तान की एक मिलिट्री कोर्ट ने इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के पूर्व चीफ फैज हमीद को 14 साल की जेल की सजा सुनाई है. फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल ने हमीद को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट का उल्लंघन करने सहित कई आरोपों में जेल की सजा सुनाई है. पाकिस्तानी मिलिट्री कोर्ट ने एक बयान में कहा था कि फैज पर चार आरोप थे जो राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने, राज्य की सुरक्षा और हित के लिए हानिकारक ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट का उल्लंघन करने, अधिकार और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने और व्यक्तियों को गलत नुकसान पहुंचाने से संबंधित थे.

फैज हमीद, पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान का करीबी

मिलिट्री ने कहा कि कोर्ट ने ISI के पूर्व डायरेक्टर जनरल हमीद को लंबी और कड़ी कानूनी कार्यवाही के बाद सभी आरोपों में दोषी पाया और उन्हें 14 साल जेल की सजा सुनाई. फैज हमीद को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का करीबी माना जाता है.

इसे भी पढ़ें. लखनऊ: नदवा दारुल उलूम कॉलेज के प्रिंसिपल सहित चार पर FIR, फिलीपींस के नागरिक को ठहराने का आरोप

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version