मैक्रों को सितार, तो ब्रिगिट को सिल्क साड़ी…जानिए PM Modi ने फ्रांस में क्या-क्या दिए गिफ्ट

PM Modi Gifts For Macron: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी राजनयिक यात्रा के दौरान फ्रांस के साथ सांस्कृतिक संबंधों को भी आगे बढ़ाने का काम किया. पीएम मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रॉन, पीएम एलिजाबेथ बोर्न, फ्रांसीसी नेशनल असेंबली के अध्यक्ष येल ब्रौन-पिवेट सहित कुछ अन्य लोगों को उपहार दिए, जो भारत के समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को दर्शाते हैं. बता दें कि पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को सैंडलवुड सितार भेंट की है. संगीत वाद्ययंत्र सितार की अनूठी प्रतिकृति शुद्ध चंदन से बनी है.

ये भी पढ़े:- अब France में भारतीय कर पाएंगे UPI के जरिए पेमेंट, एफिल टावर से होगी शुरुआत

वहीं फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन को पीएम मोदी ने सैंडलवुड बॉक्स में पोचमपल्ली इकत उपहार में दिया. भारत के तेलंगाना के पोचमपल्ली शहर का पोचमपल्ली रेशम इकत कपड़ा, भारत की समृद्ध कपड़ा विरासत का एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला प्रमाण है.

पीएम मोदी ने फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न को ‘मार्बल इनले वर्क टेबल’ उपहार में दिया. ‘मार्बल इनले वर्क’ अर्ध-कीमती पत्थरों का उपयोग करके संगमरमर पर की गई सबसे आकर्षक कलाकृतियों में से एक है.

वहीं फ्रेंच नेशनल असेंबली के अध्यक्ष येल ब्रॉन-पिवेट को प्रधनमंत्री मोदी ने हाथ से बुना हुआ ‘सिल्क कश्मीरी कालीन’ उपहार में दिया. कश्मीर के हाथ से बुने रेशम के कालीन अपनी कोमलता और शिल्प कौशल के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं.

इसके अलावा उन्‍होंने फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर को चंदन की हाथ से बनाई गई हाथी की मूर्ति भेंट की.

Latest News

जर्मनी: युवक ने जानबूझकर लोगों पर चढ़ाई तेज रफ्तार BMW कार, पांच लोग घायल

Germany Car Attack: जर्मनी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. सोमवार की देर रात उत्तरी जर्मनी में...

More Articles Like This

Exit mobile version