Sultanpur News: कटहल ने ली 48 वर्षीय व्यक्ति की जिंदगी, अजीबोगरीब मामला देख सब हैरान

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको देखने के बाद सभी हैरान है. दरअसल, प्रदेश के सुल्तानपुर में एक कटहल ने एक युवक की जान ले ली. ऐसा कहने सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है, लेकिन ये सत्य है.

पूरा मामला
बताया जा रहा है कि जनपद के जयसिंहपुर तहसील के अंतर्गत दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गोसैसिंहपुर गांव निवासी विजय प्रकाश 48 पुत्र दयाराम शुक्रवार को सुबह टहलने निकले थे. घर वापस आते समय वो एक कटहल के पेड़ के नीचे खड़े हो गए. वो पेड़ के नीचे खड़े थे इस दौरान उनके ऊपर एक कटहल पेड़ से टूट कर गिर गया. कटहल की चोट से वो अचेत हो गए. जानकारी के अनुसार उनको उस कटहल से गहरी चोट सिर में लगी. आनन फानन में वहां पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्होंने सीएचसी पहुंचाया. अस्पताल जाने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
चिकित्सकों की माने तो उनकी मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही हो गई होगी. घटना की जानकारी होने के साथ ही परिवार में कोहराम मच गया. मृतक के पुत्र ने पुलिस को एक तहरीर दी जिसमें उन्होंने कहा कि मृतक विजय प्रकाश के शव का पोस्टमार्टम कराया जाए. और पोस्टमार्टम के माध्यम से इस बात की जानकारी ली जाए की मौत का सही कारण क्या है. दोस्तपुर पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version