यूक्रेन को स्लोवाकिया के PM ने दी धमकी, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

यूक्रेन को स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिको ने डीजल की सप्लाई रोकने की धमकी दी है. उनका कहना है कि अगर यूक्रेन के रास्ते स्लोवाकिया तक रूसी तेल का परिवहन जल्द ही फिर से शुरू नहीं किया गया, तो देश की स्लोवनाफ्ट रिफाइनरी, यूक्रेन को डीजल की आपूर्ति बंद कर देगी. हाल ही में यूक्रेन ने रूसी कंपनी लुकोइल से ड्रूजबा पाइपलाइन के ज़रिए स्लोवाकिया और हंगरी तक तेल के परिवहन को रोक दिया था. उसने जून में कंपनी को अपनी प्रतिबंध लिस्ट में डाल दिया था. इस महीने की शुरुआत में स्लोवाकिया के वित्त मंत्रालय ने कहा था कि लुकोइल से यूक्रेन के जरिए स्लोवाकिया को तेल की डिलीवरी पहले ही बंद हो चुकी है.

क्या बोले पीएम रॉबर्ट फिको

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वीडियो संदेश में पीएम फिको ने कहा है कि यूक्रेन की ओर से लुकोइल पर लगाए गए प्रतिबंध को आगे लागू करने से यूक्रेन, स्लोवाकिया और हंगरी को ही नुकसान होगा. पीएम ने कहा, “यदि यूक्रेन के माध्यम से रूसी तेल की आपूर्ति जल्द शुरू नहीं की गई तो स्लोवाकिया की कंपनी स्लोवनाफ्ट (जो यूक्रेनी खपत का दसवां हिस्सा कवर करती है) यूक्रेन को डीजल की आपूर्ति बंद कर देगी.”

यह भी पढ़े: भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी से की मुलाकात, कही ये बड़ी बात

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version