यूरोप के इस देश में भी 14 साल से कम उम्र के लिए सोशल मीडिया बैन! ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस पहले ही लगा चुके हैं प्रतिबंध

Must Read

Austria bans social media for under 14s: ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के बाद यूरोप का देश ऑस्ट्रिया भी अब बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहा है. सरकार 14 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाने की योजना बना रही है, ताकि उन्हें डिजिटल दुनिया के नकारात्मक प्रभाव से बचाया जा सके. इस प्रस्ताव को लेकर सरकार के सहयोगी दल सहमत हो चुके हैं, लेकिन अभी इसे लागू करने की तारीख तय नहीं हुई है.

जून के अंत तक तैयार हो जाएगा ड्राफ्ट कानून

उम्मीद है कि जून के अंत तक इसका ड्राफ्ट कानून तैयार हो जाएगा, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. सरकार किसी एक प्लेटफॉर्म को टारगेट नहीं करेगी. इसके बजाय उन प्लेटफॉर्म्स की पहचान की जाएगी जहां, ज्यादा लत लगाने वाले एल्गोरिद्म हैं, अनुचित या संवेदनशील कंटेंट मौजूद है और उसी आधार पर नियम लागू किए जाएंगे.

भारत में भी चिंता का विषय

ऑस्ट्रेलिया पहले ही 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लागू कर चुका है. वहीं फ्रांस में भी 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ऐसे नियमों को मंजूरी मिल चुकी है. भारत में भी बच्चों के बीच सोशल मीडिया का बढ़ता उपयोग चिंता का विषय बनता जा रहा है. ज्यादा स्क्रीन टाइम, नींद की कमी, पढ़ाई में गिरावट और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं.

सेहत के लिए काफी नुकसानदायक

दरअसल, आज के समय में बच्चों को धीरे-धीरे सोशल मीडिया और मोबाइल की आदत लगती जा रही है, जो उनकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो रही है. कई बच्चे खाना खाते समय, सोने से पहले और सुबह उठते ही फोन का इस्तेमाल करने लगते हैं. दिनभर स्क्रीन पर रहने की यह आदत उनके मानसिक विकास और दिमाग की ग्रोथ पर भी बुरा असर डाल रही है. इसी चिंता को देखते हुए ऑस्ट्रिया अब बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहा है.

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान

ऑस्ट्रिया सरकार का मानना है कि आज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ऐसे एल्गोरिद्म पर काम करते हैं जो बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन से जोड़े रखते हैं. इससे धीरे-धीरे लत लगने लगती है, जो उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है. इसके अलावा कई बार बच्चों के सामने उनकी उम्र के हिसाब से अनुचित और संवेदनशील कंटेंट भी आ जाता है, जो उनके विकास पर गलत असर डाल सकता है.

इसे भी पढ़ें. बिहार में हादसाः नालंदा के शीतला मंदिर मेले में मची भगदड़, आठ महिलाओं की मौत, कई घायल

Latest News

कोविड के नए वेरिएंट ‘Cicada’ ने दी 23 देशों में दस्तक, जानिए भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती बनेगा ओमिक्रॉन का यह वंशज ?

कोविड का नया BA.3.2 ‘सिकाडा’ वेरिएंट दुनिया के कई देशों में फैल चुका है. विशेषज्ञों ने इसके तेजी से फैलने को लेकर चेतावनी दी है.

More Articles Like This