बिहार में हादसाः नालंदा के शीतला मंदिर मेले में भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, CM ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नालंदाः बिहार से दुखद खबर सामने आई है. यहां मंगलवार को नालंदा में शीतला मंदिर मंदिर में बड़ा हादसा हो गया. भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में आठ लोगों की जहां मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में जुट गई. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

Sheetla Temple- India TV Hindi

जानकारी के अनुसार, बिहार शरीफ स्थित मघड़ा इलाके में माता शीतला अष्टमी के दरबार में भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई. बताया गया है कि इस भगदड़ में आठ महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए मॉडल हॉस्पिटल बिहार शरीफ भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है.

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो, चैत महीने का आखिरी मंगलवार होने के कारण मंदिर परिसर में सुबह से ही भारी भीड़ जुटी हुई थी. इसी दौरान किसी वजह से अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते भगदड़ की स्थिति बन गई. स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई. अधिकारियों ने मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

LIVE: बिहार में बड़ा हादसा, नालंदा के शीतला मंदिर मेले में भगदड़, 8 की मौत

दो मृतकों की हुई पहचान

मृतकों में से अब तक दो की पहचान हुई है. सकुंत बिहार निवासी दिनेश रजक की पत्नी रीता देवी (50 वर्ष) और नूरसराय के मथुरापुर निवासी कमलेश प्रसाद की पत्नी रेखा देवी (45 वर्ष) शामिल हैं. अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है.

सीएम ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है. मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए गए हैं और पटना के कमिश्नर को घटनास्थल पर भेजा गया है. इस मामले में मुआवजे का भी ऐलान कर दिया गया है. मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 4-4 लाख रुपए और सीएम राहत कोष से 2-2 लाख रुपए देने के निर्देश दिए गए हैं. यानी मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा.

Latest News

UN से ट्रंप को बड़ा झटका! होर्मुज को लेकर प्रस्ताव पर टली वोटिंग, चीन, रूस, फ्रांस ने बहरीन का बिगाड़ा खेल

New Delhi: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिकी समर्थन वाले एक प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद वोटिंग टल गई...

More Articles Like This