मिडिल ईस्‍ट में तनाव के बीच दुबई में फंसे लोगों की मदद के लिए सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ, मुफ्त में करेंगे रहने की व्यवस्था

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sonu Sood: अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बीच कई भारतीय मिडिल ईस्‍ट में फंसे हुए है, जिन्‍हें वहां से निकालने के लिए भारत सरकार द्वारा लगातार कोशिशे की जा रही है. इसी बीच मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर सोनू सूद ने लोगों की मदद करने का फैसला किया है.

सोनू सूद ने कहा है कि कि जो लोग युद्ध की स्थिति के बीच दुबई में फंसे हैं, उन्हें मुफ्त आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने मदद का एलान सिर्फ भारतवासियों के लिए नहीं, बल्कि मानवता के आधार पर सभी के लिए किया है.

लोगों की निस्वार्थ मदद के लिए जाने जाते हैं सोनू सूद

सोनू सूद हमेशा से ही लोगों की निस्वार्थ मदद के लिए जाने जाते हैं और अब उन्होंने दुबई में फंसे मजबूर लोगों के लिए सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की बात कही है. अभिनेता का कहना है कि बिना किसी शर्त और पैसे के वे उन सभी लोगों की मदद करेंगे, जिनके पास उन हालातों में रहने के लिए सुरक्षित आवास नहीं बचा है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर आप या आपके किसी परिचित के पास रहने की जगह नहीं है तो वो सीधा इंस्टाग्राम के जरिए उनसे कॉन्टैक्ट कर सकते हैं.

यूजर्स ने भी किया सपोर्ट

सोनू सूद की इस मुहिम को एक बार फिर यूजर्स ने खुलकर सपोर्ट किया है और उनका कहना है कि सोनू सूद पहले ऐसे अभिनेता हैं, जो हर मुश्किल घड़ी में मदद का हाथ आगे बढ़ाते हैं. इससे पहले सोनू सूद ने राजपाल यादव को जेल से बाहर निकालने के लिए पहला कदम उठाया था और फिल्मी जगत से जुड़े लोगों को अपनी सामर्थ अनुसार पैसे डोनेट करने के लिए कहा था. नतीजा यह हुआ कि कई जाने-माने लोगों ने लाखों रुपए डोनेट किए और 13 दिन की जेल काटने के बाद अभिनेता को बेल मिली.

अब राजपाल यादव का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि उन्हें काम या पैसों की जरूरत है. उनके पास काम की आज भी कमी नहीं है. उन्होंने अपने नए यूट्यूब चैनल के जरिए यह भी साफ किया था कि उन पर जो चेक बाउंस के आरोप लगे हैं, वह भी गलत हैं. अभिनेता ने कहा था कि वह किसी के सामने न तो गिड़गिड़ाए हैं और न ही काम की भीख मांगी है.

इसे भी पढें:-‘MODI जी मेरे बेटे को मौत के साये से बाहर निकालिए!’ कुवैत में फंसा एक्ट्रेस का बेटा, रो-रोकर PM से लगा रही गुहार

Latest News

महिला सशक्तिकरण के लिए SBI का बड़ा कदम, 500 मिलियन डॉलर का सोशल टर्म लोन लॉन्च

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने महिला सशक्तिकरण के लिए 500 मिलियन डॉलर का सोशल टर्म लोन लॉन्च किया है. इस पहल का उद्देश्य लैंगिक समानता और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना है.

More Articles Like This

Exit mobile version