दक्षिण कोरिया के नए रक्षामंत्री बने चोई ब्युंग ह्युक, किम योंग ने दिया इस्तीफा; मार्शल लॉ लगाने की ली जिम्मेदारी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

South Korea: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने गुरुवार को अपने रक्षा मंत्री किम योंग ह्युन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. किम ने देश में मार्शल लॉ लगाने की जिम्‍मेदारी ली थी और अब पद से इस्‍तीफा दे दिया है, जिसे राष्‍ट्रपति ने स्‍वीकार भी कर लिया है. हालांकि इस दौरान राष्‍ट्रपति ने नए रक्षा मंत्री की नियुक्ति भी कर दी है. चोई ब्युंग ह्युक को दक्षिण कोरिया का नया रक्षा मंत्री चुना गया है.

बता दें कि राष्ट्रपति यून सुक येओल अपने रक्षा मंत्री का इस्तीफा स्वीकार करने लिए मजबूर थे, क्योंकि मुख्य विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी और अन्य छोटे विपक्षी दलों ने मंगलवार की शाम ‘मार्शल लॉ’ लागू किए जाने के विरोध में दोनों के खिलाफ बुधवार को संसद में महाभियोग प्रस्ताव पेश किया था.

छह घंटे में हटा मार्शल लॉ

हालांकि देश में लागू किया गया ‘मार्शल लॉ’ महज छह घंटे तक ही प्रभावी रहा और ‘नेशनल असेंबली’ (दक्षिण कोरिया की संसद) ने राष्ट्रपति के फैसले को खारिज करने के पक्ष में तुरंत मतदान किया, जिससे उनके मंत्रिमंडल को इसे हटाना पड़ा. इस दौरान राष्‍ट्रपति के कार्यालय ने बताया कि गुरुवार को यून ने रक्षा मंत्री किम योंग ह्युन के स्थान पर चोई ब्युंग ह्युक को नियुक्त किया, जो चार स्टार के साथ जनरल के पद से रिटायर हुए थे.

सऊदी अरब में दक्षिण कोरिया के राजदूत

फिलहाल चोई ब्युंग ह्युक सऊदी अरब में दक्षिण कोरिया के राजदूत हैं, वहीं पूर्व रक्षामंत्री यून की ओर से इस मामले में कोई और टिप्पणी नहीं की गई. उन्हें पिछली बार एक भाषण में कहते हुए सुना गया था कि उनकी सरकार ‘मार्शल लॉ’ की घोषणा को हटा रही है, उसके बाद से वे किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं दिखे हैं.

इसे भी पढें:-भारत की अग्नि-5 मिसाइल के ताकतों का रूस ने किया खुलासा, पाकिस्तान के साथ चीन भी घबराया

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version