पुलिस ब्यूरो को समाप्त करेगा दक्षिण कोरिया, कैबिनेट बैठक में मिल सकती है मंजूरी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

South Korea: दक्षिण कोरिया के गृह मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की है कि उसने अपनी निगरानी में काम कर रहे पुलिस ब्यूरो को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह कदम पूर्ववर्ती सरकार की उस नीति को औपचारिक रूप से पलटता है, जिसकी लंबे समय से यह कहते हुए आलोचना हो रही थी कि वह पुलिस की राजनीतिक निष्पक्षता को कमजोर करती है.

आंतरिक एवं सुरक्षा मंत्रालय में पुलिस ब्यूरो की स्थापना 2022 में पूर्व राष्ट्रपति यूं सुक योल की सरकार के तहत की गई थी. यह 31 वर्षों में पहली बार था जब मंत्रालय के पास पुलिस की निगरानी करने वाला कोई संगठन था.

यून प्रशासन ने दिया था ये तर्क

कोरियाई मीडिया के मुताबिक, उस समय यून प्रशासन ने कहा था कि यह ब्यूरो जरूरी है ताकि पुलिस की ताकत पर नियंत्रण रखा जा सके, क्योंकि पुलिस को अभियोजन पक्ष से अधिक जांच संबंधी अधिकार मिलने वाले थे. हालांकि, आलोचकों का तर्क था कि ब्यूरो ने वरिष्ठ पुलिस पदों के लिए उम्मीदवारों की सिफारिश करके और पुलिस के लिए अन्य सहायता उपाय करके पुलिस एजेंसी को प्रभावित किया है.

पुलिस ब्यूरो को समाप्त करना म्यांग के चुनावी वादों में से एक

गृह मंत्रालय में पुलिस ब्यूरो को समाप्त करना राष्ट्रपति ली जे म्यांग के चुनावी वादों में से एक था. दक्षिण कोरिया के गृह मंत्री युन हो-जंग ने कहा कि पुलिस ब्यूरो को समाप्त करना एक ऐसा कार्य है जिसे तेजी से पूरा किया जाना चाहिए ताकि पुलिस की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक नियंत्रण को मजबूत किया जा सके. अधिकारियों के अनुसार, ब्यूरो को समाप्त करने संबंधी संशोधित अध्यादेश को इस महीने के अंत तक होने वाली कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिलने की संभावना है.

इसे भी पढें:-ब्रिटिश आर्मी ने नई गोरखा रेजीमेंट के गठन का किया ऐलान, 400 से अधिक सैनिकों के भर्ती होने की उम्‍मीद

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This