अंतरिक्ष में बढ़ता कचरा बन सकता है जीवन के लिए खतरा… एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Space Junk: अंत‍रिक्ष में कबाड़ बढ़ता जा रहा है. एक्‍सपर्ट ने बढ़ते अंतरिक्ष कचरा से धरती पर जीवन को खतरा होने की चेतावनी दी है. नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी के अंतरिक्ष भौतिकी विशेषज्ञ डॉक्टर इयान व्हिटेकर के अनुसार, पृथ्वी के चारों ओर घूम रहे अंतरिक्ष कबाड़ से बड़े खतरों हो सकते हैं. यह कचरा काफी तेज गति से घूम रहा है और इंसानी जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

केन्‍या में गिरा स्‍पेस रिंग

इसका एक उदाहरण हाल ही में केन्या के मुकुकु गांव में दिखा, जहां साल 2008 के एरियन रॉकेट लॉन्च का स्पेस रिंग जमीन पर आकर गिरा है. इस घटना ने अंतरिक्ष में बढ़ते कबाड़ से धरती पर होने वाले खतरे की ओर फिर से ध्यान खींचा है.

एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर व्हिटेकर का कहना है कि जैसे-जैसे अंतरिक्ष में कचरा बढ़ रहा है, वैसे-वैसे खतरा भी बढ़ रहा है. व्हिटेकर ने कहा कि ये बात सही है कि अंतरिक्ष के कबाड़ के गिरने से किसी के टकराने की संभावना फिलहाल काफी कम है, लेकिन आने वाले सालों में यह संभावना बढ़ती जाएगी. इसमें जान-माल के नुकसान का खतरा बहुत अधिक है. जब कोई गिरती हुई चीज तेज रफ्तार से नीचे आएगी तो बड़ा नुकसान होगा.

तबाह हो सकती हैं बड़ी इमारत

अंतरिक्ष भौतिकी विशेषज्ञ व्हिटेकर ने बताया कि कक्षा में अंतरिक्ष कबाड़ 8 किमी/सेकंड यानी 18 हजार मील प्रति घंटे की गति से घूमता है, लेकिन वायुमंडल में आने पर इसकी गति कम हो जाएगी. फिर भी करीब 100 मीटर/सेकंड यानी 200+ मील प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ता रहेगा. यदि एरियन सेपरेशन रिंग जैसी कोई चीज घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्र में गिरती है, तो यह आसानी से एक बड़ी इमारत को बर्बाद कर सकती है. इसमें लोगों की जानें भी जा सकती हैं.

समाधान निकालने का किया आग्रह

एक्‍सपर्ट व्हिटेकर ने रॉकेट और सैटेलाइट बनाने वाली कंपनियों से इस समस्या का समाधान निकालने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि केन्या में गिरी स्पेस रिंग खतरे से अवगत कराती है. अंतरिक्ष कचरा ना केवल सैटेलाइट्स बल्कि जमीन पर रहने वालों के लिए भी खतरा साबित हो सकता है. इस समस्या का समाधान जल्‍द से जल्‍द करना बहुत जरूरी है. बता दें कि अंतरिक्ष में इंसानों के छोड़े गए मलबे या मशीनरी को अंतरिक्ष कचरा या अंतरिक्ष मलबा कहा जाता है. इसमें बड़ी वस्तुएं जैसे कि सैटेलाइट या छोटी चीजें जैसे रॉकेट से गिरे मलबे के टुकड़े शामिल हैं.

ये भी पढ़ें :-  यूएई में 73% लोग अपनी नौकरी से संतुष्ट नहीं, नई स्टडी में खुलासा, जानिए

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version