स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 21 की मौत, 30 की हालत गंभीर

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Spain Train Accident: स्पेन के दक्षिणी हिस्से में स्थित कॉर्डोबा शहर के पास एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जिसमें दो हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर हो गई.

21 लोगों की मौत की पुष्टि Spain Train Accident

स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने सोमवार को बताया कि इस दुर्घटना में अब तक कम से कम 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 70 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं. इनमें से 30 की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मलागा से मैड्रिड जा रही एक हाई-स्पीड ट्रेन, जिसमें कुल 317 यात्री सवार थे, कॉर्डोबा से लगभग 20 किलोमीटर दूर अदामुज इलाके के पास अज्ञात कारणों से पटरी से उतर गई.

दोनों ट्रेनों को हुआ भारी नुकसान

पटरी से उतरने के बाद यह ट्रेन पास की लाइन पर आ रही दूसरी हाई-स्पीड ट्रेन से टकरा गई, जो मैड्रिड से हुएल्वा की ओर जा रही थी. इस टक्कर से दूसरी ट्रेन के डिब्बे भी पटरी से उतर गए. मंत्री पुएंते ने इस हादसे को भयानक बताया और कहा कि मलागा-मैड्रिड ट्रेन के आखिरी दो डिब्बे सामने से आ रही ट्रेन के पहले दो डिब्बों से टकरा गए, जिससे दोनों ट्रेनों को भारी नुकसान हुआ.

स्थानीय लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ

घटना की खबर मिलते ही अंडालूसिया क्षेत्र की आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गईं. स्थानीय लोगों ने भी मदद का हाथ बढ़ाया और मामूली रूप से घायल यात्रियों को पास के एक केंद्र तक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया. राहत और बचाव कार्य में स्पेन की सैन्य आपातकालीन इकाई को भी लगाया गया. स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि यह देश के लिए बेहद दर्दनाक रात है. स्पेन के शाही परिवार ने भी शोक संदेश जारी किया है.

2013 में हुआ था बड़ा रेल हादसा

अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. प्रभावित रेल मार्गों पर सेवाएं कम से कम मंगलवार तक बंद रहेंगी. रेलवे कंपनी एडिफ ने मैड्रिड के आटोचा स्टेशन, मलागा और हुएल्वा में यात्रियों के परिजनों के लिए जानकारी केंद्र और एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. बता दें कि स्पेन का सबसे बड़ा रेल हादसा जुलाई 2013 में हुआ था, जब अत्यधिक रफ्तार के कारण एक ट्रेन के पटरी से उतरने से 79 लोगों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें- गाजा पीस बोर्ड के लिए ट्रंप ने पीएम मोदी को किया आमंत्रित, कहा- यह मेरे लिए सम्मान की बात

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version