बांग्लादेश ने इस एयरलाइन को बोला No Entry? भारतीय उड़ानों के लिए बंद किया अपना हवाई क्षेत्र, यात्रियों की बढ़ी मुसीबतें

Must Read

Dhaka: बांग्लादेश ने भारतीय बजट एयरलाइन स्पाइसजेट को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने पर रोक दिया है. बताया जा रहा है कि बकाया भुगतान की वजह से बांग्लादेश की सरकार ने यह कदम उठाया है. इसकी वजह से कोलकाता से गुवाहाटी और इम्फाल जाने वाली कुछ उड़ानों को अब लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है.

परिचालन लागत पर भी असर

उड़ान की अवधि बढ़ सकती है. साथ ही परिचालन लागत पर भी असर पड़ सकता है. हालांकि स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन संबंधित अधिकारियों के साथ नेविगेशन शुल्क और अन्य परिचालन मामलों को लेकर नियमित संपर्क में है. उन्होंने इसे उद्योग के सामान्य मामले के रूप में बताया. कहा कि समस्या का समाधान जल्द ही किया जाएगा.

उड़ान सेवाएं नियमों के अनुसार जारी

प्रवक्ता ने पुष्टि की कि निर्धारित उड़ान सेवाएं नियमों के अनुसार जारी हैं. यात्रियों पर फिलहाल कोई प्रत्यक्ष असर नहीं पड़ा है. बकाया राशि न जमा के कारण बांग्लादेश ने हवाई क्षेत्र बंद किया है. इससे कुछ उड़ानों को वैकल्पिक लंबी दूरी के मार्ग से संचालित करना पड़ रहा है. हालांकि एयरलाइन ने कहा कि सभी उड़ानें निर्धारित नियमों के अनुसार चल रही हैं. बकाया राशि और उसकी प्रकृति के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है.

स्पाइसजेट के शेयरों में 1 प्रतिशत की गिरावट

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि कई उड़ानें बांग्लादेशी हवाई क्षेत्र को टालकर लंबा मार्ग ले रही हैं. इसी बीच बीएसई में स्पाइसजेट के शेयरों में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. एयरलाइन ने हाल ही में दिसंबर 2025 तिमाही में ₹269.27 करोड़ का घाटा बताया, जिसका मुख्य कारण बढ़ती परिचालन लागत और एकमुश्त खर्चे बताया गया है.

संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है एयरलाइन

स्पाइसजेट ने साफ किया है कि इस प्रतिबंध के बावजूद निर्धारित उड़ानें समय पर चल रही हैं. एयरलाइन लगातार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है. समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर रही है. यात्रियों को इस बदलाव के दौरान वैकल्पिक मार्गों के बारे में जानकारी एयरलाइन की वेबसाइट और फ्लाइट अपडेट के जरिए मिलती रहेगी.

इसे भी पढ़ें. ‘मत करें ये नाइंसाफी…’, पाकिस्तान ने अपने ही सेना को दिया धोखा, सैनिकों ने आसिम मुनीर से लगाई गुहार

Latest News

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.6 रही तीव्रता

Jammu Kashmir Eathquake: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर...

More Articles Like This