आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर पहुंचे आइसलैंड, पीएम बेनेडिक्टसन ने किया स्वागत

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sri Sri Ravi Shankar Iceland Visit: भारत के आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रवि शंकर आइसलैंड पहुंचे है, जहां पर आइसलैंड के प्रधानमंत्री बजरनी बेनेडिक्टसन ने उनका रेक्जाविक में शानदार स्वागत किया. रेक्जाविक में हुई द्विपक्षीय बैठक में आइसलैंड के प्रधानमंत्री बजरनी बेनेडिक्टसन और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर के बीच व्यक्तिगत और सामाजिक कल्याण के लिए मानसिक स्वास्थ्य के विषय पर चर्चा हुई.

बता दें कि इस द्विपक्षीय बैठक के दौरान यूरोप में शांति, मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता और सामाजिक प्रगति के लिए व्यक्तिगत कल्याण को केंद्र में रखने के महत्व पर बल दिया गया है.

आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था की जानकारी दी

जानकारी दें कि भारत के आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर ने आइसलैंड के प्रधानमंत्री बजरनी बेनेडिक्टसन को आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था के बारे में बताया. उन्होंने इस दौरान बताया कि प्राचीन ध्यान पद्धतियों और श्वास तकनीकों का प्रयोग करने से तनाव और चिंता से मुक्ति मिलती है. इसी के साथ समग्र शारीरिक और मानसिक कल्याण को भी बढ़ावा भी मिलता है.

इस बैठक के दौरान श्री श्री रविशंकर ने बताया कि कैसे आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था, डेनमार्क में कैदियों और गिरोह के सदस्यों को ‘ब्रीद स्मार्ट’ कार्यक्रम के साथ पुनर्वासित कर रही है ताकि अपराधियों में हिंसा और नशीली दवाओं की लत को समाप्त किया जा सके.

श्री श्री ने किया आइसलैंड का दौरा

बैठक के बाद आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रवि शंकर ने जलवायु परिवर्तन से निपटने में आइसलैंड के योगदान के लिए पीएम बेनेडिक्टसन की भी जमकर सराहना की. बता दें कि आइसलैंड का लगभग 100% बिजली उत्पादन नवीकरणीय स्रोतों से आता है. आध्यात्मिक गुरु ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के कई कार्यक्रमों में बैठक करने और अपने संबोधन से पहले ही आइसलैंड का दौरा किया है. बता दें कि श्री श्री रवि शंकर आइसलैंड के बाद अमेरिका के लिए रवाना हो गए. वह वहां पर कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे.

यह भी पढ़ें: अमेरिका में नहीं सुरक्षित हैं भारतीय? एक और शख्स की गोलीमारकर हत्या; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version