श्रीलंका की एयरलाइंस ने जारी किया रामायण से जुडा वीडियों, भारतीयों को लुभाने की हो रही कोशिश

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sri lanka: भारत और श्रीलंका पड़ोसी होने के वजह से इनके आपसी संबंध भी काफी गहरे है. खास तौर से साझा संस्कृति के चलते. दोनों देशों में हमेशा से करीबी जुड़ाव होने का एक वजह संस्कृत महाकाव्य रामायण भी है और अब इसी जुड़ाव का इस्‍तेमाल श्रीलंका की एक एयरलाइंस कंपनी देश के पर्यटन को बढ़ाने और भारतीयों को लुभाने के लिए कर रही है.

कंपनी ने जारी किया पांच मिनट का वीडियों

दरअसल, श्रीलंकन एयरलाइंस ने एक वीडियो ऐड बनाया है, जिसमें रामायण के जिक्र के साथ श्रीलंका में इससे जुड़ी सांस्कृतिक धरोहरों के बारे में बताया गया है. इस पांच मिनट के वीडियों में एक दादी को अपने पोते को रामायण के बारे में बताते हुए दिखाया गया है. इस दौरान वो श्रीलंका के उन स्थानों का जिक्र करती हैं, जिनके बारे में रामायण में बताया गया है. इस वीडियों में फुटेज के माध्‍यम से रावण की गुफा, सीता अम्मान मंदिर समेत कई प्रमुख पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया है.

वीडियो में रामायण के इन बातों का है जिक्र

वीडियों में दादी अपने पोते को एला के पास स्थित रावण की उस गुफा के बारे में भी बताती है, जिसमें रावण ने अपहरण के बाद सीता को रखा था. इसके अलावा सीता अम्मान मंदिर का भी जिक्र किया गया है. बता दें कि इस मंदिर को अशोक वाटिका के नाम से जाना जाता है. इतना ही नहीं, उन्‍होंने भगवान राम की वानरी सेना द्वारा तैयार किए गए रामसेतु के बारे में भी बताया गया है.

कंपनी की ओर से जारी इस विज्ञापन में रामायण से जुड़े स्थलों के मनोहर दृश्य भी दिखाए गए हैं, जिसमें भगवान हनुमान द्वारा लंका में रावण के महल में आग लगाए जाने की घटना, भारत-श्रीलंका के बीच पुल के निर्माण में उनकी भूमिका का भी जिक्र किया गया है. इन सब जगहों और धरोहरों के बारे में सुनने के बाद पोता पूछता है कि क्या यह पुल क्या अभी भी है,तो दादी कहती हैं- हां तुम इसे अभी भी देख सकते हो. इसे रामसेतु के नाम से जाना जाता है.

इसे भी पढें:-कमला हैरिस बनेंगी देश की 47वीं राष्ट्रपति, जो बाइडन छोड़गें कुर्सी…

 

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version