श्रीलंका एयरपोर्ट पर चीन की 55 हजार सिगरेट के साथ 2 भारतीय गिरफ्तार, सूटकेस खोलते ही हुआ खुलासा

Colombo: श्रीलंका के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों पर चीन में बनी हजारों सिगरेट श्रीलंका में अवैध तरीके से लाने की कोशिश करने का आरोप है. जांच के दौरान तीन सूटकेस से 55,600 सिगरेट बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत 8.34 लाख श्रीलंकाई रुपए बताई गई है. इस मामले ने सुरक्षा एजेंसियों को चौंका दिया है.

कोई बड़ा नेटवर्क शामिल है या नहीं?

फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सिगरेटों को श्रीलंका में किस उद्देश्य से लाया जा रहा था और इस कथित तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क शामिल है या नहीं? स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों आरोपी चीन से अलग-अलग ब्रांड की बड़ी मात्रा में सिगरेट खरीदकर उन्हें श्रीलंका में लाने की कोशिश कर रहे थे. ‘डेली मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने चीन में विभिन्न ब्रांड की सिगरेट खरीदी थीं. इन सिगरेटों को 278 पेटियों में पैक किया गया था.

आरोपियों ने चीन में खरीदी सिगरेट 

आरोप है कि दोनों ने सिगरेट की पेटियों को तीन सूटकेस में छिपाया था और फिर श्रीलंका पहुंचने की कोशिश की. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने चीन में सिगरेट खरीदी थीं. इसके बाद वे सिंगापुर पहुंचे और वहां से सिंगापुर एयरलाइंस की उड़ान SQ-468 से देर रात करीब 12:25 बजे श्रीलंका के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे. हवाई अड्डे पर जांच के दौरान उनके सामान की तलाशी ली गई, जिसके बाद तीन सूटकेस में छिपाकर रखी गई सिगरेट बरामद हुई.

आरोपियों में 33 वर्षीय पुरुष और 38 वर्षीय महिला शामिल

श्रीलंकाई मीडिया के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में 33 वर्षीय पुरुष और 38 वर्षीय महिला शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, पुरुष निर्माण क्षेत्र में काम करता है, जबकि महिला एक स्कूल शिक्षिका है. दोनों की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है. दोनों आरोपियों को भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस स्वापक ब्यूरो ने पकड़ा. सिगरेटों की बरामदगी के बाद दोनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. रिपोर्ट के अनुसार, दोनों भारतीय नागरिकों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नेगोंबो मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें. पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती का बड़ा ऐलान, कहा- गठबंधन से होता है नुकसान

Latest News

Hanuman Ansh: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने सपरिवार देखी नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म

Hanuman Ansh Movie: नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी भक्ति पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की जमकर प्रशंसा हो...

More Articles Like This

Exit mobile version