श्रीलंका के वृद्धाश्रम में लगी भीषण आग, 11 बुजुर्गों की मौत, सात बुरी तरह झुलसे, मची चीख-पुकार

Must Read

Colombo: श्रीलंका में एक वृद्धाश्रम में आग लगने से 11 बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य झुलस गए. पुलिस के मुताबिक स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे कलुतारा जिले के अंगुरुवाटोटा स्थित मावपिया सेवाना वृद्धाश्रम में आग लग गई.

अंदर मौजूद लोग बुजुर्ग थे

आग तेजी से भवन के कई हिस्सों में फैल गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. चूंकि अंदर मौजूद लोग बुजुर्ग थे, ऐसे में उन्हें वहां से निकलने का मौका भी नहीं मिला. यह स्थान कोलंबो से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है. पुलिस ने बताया कि परिसर में 10 लोग मृत पाए गए, जबकि एक अन्य बुजुर्ग ने होराना बेस अस्पताल में भर्ती होने के बाद दम तोड़ दिया.

कुल 51 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया

आग लगने के समय केंद्र में कुल 72 बुजुर्ग रह रहे थे. पुलिस के मुताबिक, कुल 51 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि सात घायल अब भी अस्पताल में भर्ती हैं. दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग इतनी तेजी से फैली कि कई कमरों तक पहुंचने में बचाव दल को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. आग बुझने के बाद परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान कई शव बरामद किए गए.

आग लगने का सटीक कारण अब तक पता नहीं

शुरुआती खबरों में सामने आया कि घटना के दौरान एक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे आग तेजी से फैल गई. अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है. बचाए गए लोगों को अस्थायी रूप से पास के एक स्कूल में ठहराया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जा रही है. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें. Delcy Rodriguez India Visit: वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेलसी रोड्रिगेज से मिले PM मोदी

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This