श्रीलंका ने इतने भारतीय मछुआरों को किया रिहा, कोलंबो से भेजे गए चन्नई

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

International News: श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हाल में ही 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया था. जिनको श्रीलंका ने अब रिहा कर दिया है और वे कोलंबो से चेन्नई पहुंच गए हैं. कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग और जाफना स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा श्रीलंका के प्रधिकारियों की मदद से भारतीय मछुआरों की रिहाई कराई गई है.

बता दें कि भारतीय उच्चायोग ने श्रीलंका से रिहा हुए मछुआरों की तस्वीर सोशल मीडिया मंच एक्स पर शेयर की है. इसी के साथ कैप्शन लिखा गया कि घर वापसी! 21 भारतीय मछुआरों को सफलतापूर्वक वापस भेज दिया गया है और वे कोलंबो से चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं. फिलहाल मछुआरे चेन्नई पहुंच चुके हैं.

जानकारी दें कि भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरे भी विवाद के एक प्रमुख वजह हैं. यहां तक ​​कि श्रीलंका के नौसेना के जवानों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की थी. इसी के साथ श्रीलंका के क्षेत्रिय जल में अवैध रूप से घुसने के कारण कई घटनाओं में मछुआरों की नावों को भी जब्त किया गया था.

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका के नौसैनिक जहाज और कथित तौर पर द्वीपीय देश के क्षेत्रीय जल में मछली पकड़ने वाली एक भारतीयय नाव के बीच गुरुवार की सुबह टकराव हो गया. इस टक्कर में एक भारतीय मथुआरे की मौत हो गई. वहीं, एक अन्य मछुआरा लापता हो गया था. नई दिल्ली में गुरुवार को श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय में बुलाया गया और घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया.

यह भी पढ़ें: डेमोक्रेटिक पार्टी ने कमला हैरिस को घोषित किया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, अब ट्रंप को देंगी टक्कर

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version