‘मैं नहीं चाहता कि कुछ भी खराब हो लेकिन…’, शेयर बाजारों में भारी गिरावट पर ट्रंप का बड़ा बयान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market in US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के नई टैरिफ पॉलिसी के ऐलान के बाद अमेरिका ही नहीं दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट का दौर जारी है, जिससे निवेशकों में भी डर का माहौल है. दरअसल, सोमवार को अमेरिकी शेयर वायदा बाजारों में 3 से 4 फीसदी की गिरावट देखी गई. वहीं, रविवार को भारी गिरावट आई थी, जिससे एसएंडपी 500 मंदी के दौर में पहुंच गया.

अमेरिका के जवाबी टैरिफ से उपजी आशंकाओं और अमेरिकी बाजार की रिकॉर्ड गिरावट के बाद अब ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. उन्‍होंने कहा कि ” मैं नहीं चाहता कि कुछ भी गिरे. लेकिन, कभी-कभी, चीजों को ठीक करने के लिए सख्त कदम उठाने पड़ते हैं. वो जानबूझकर बिकवाली नहीं कर रहे हैं और नहीं चाहते हैं कि शेयर या कोई एसेट्स क्लास नीचे जाए.

शेयर बाजार पर टैरिफ के प्रभावों का किया जिक्र  

शेयर बाजार पर टैरिफ के प्रभावों को लेकर अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि “मैंने जो टैरिफ पहले ही लागू कर दिए हैं, उनके साथ बाजार का क्या होने वाला है. मैं आपको बता सकता हूं, हमारा देश बहुत मजबूत हो गया है, और आगे और मजबूत होगा. यह किसी अन्य देश जैसा नहीं होगा. यह दुनिया में आर्थिक रूप से सबसे प्रभावशाली देश होगा.

बाइडेन पर बरसे राष्ट्रपति ट्रंप

इसी बीच उन्‍होंने पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन की आलोचना करते हुए कहा कि “हमारे साथ दूसरे देशों ने इतना बुरा व्यवहार किया है क्योंकि हमारे पास बेवकूफ नेतृत्व था जिसने ऐसा होने दिया. अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि दूसरे देश हमारे व्यवसाय ले लिए, पैसे ले लिए, हमारी नौकरियां ले लीं, लेकिन मैं ऐसा होने नहीं दूंगा.

इसे भी पढें:-अमेरिकी टैरिफ को लेकर जवाबी कार्रवाई करेगा भारत या अपनाएगा ‘चाणक्यनीति’, जानिए किस फिराक में है पीएम मोदी

Latest News

Kidney Health Tips: किडनी को लंबे समय तक रखना है स्वस्थ? आज ही अपनाएं ये आसान आदतें

किडनी शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाती है. जानिए ऐसी कौन-सी रोजमर्रा की आदतें हैं, जो आपकी किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version