स्पेन और पुर्तगाल में लियोनार्डो तूफान का कहर, जलमग्न हुए कई शहर, 4000 लोगों ने खाली किए घर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Storm Leonardo: स्पेन और पुर्तगाल के कई हिस्सों में गुरुवार को लियोनार्डो (Leonardo) तूफान ने जमकर तबाही मचाई है. इस दौरान कई शहर पूरी तरह से जलमग्‍न है. अभी भी कई शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिणी अंडालूसिया क्षेत्र में चल रहे तूफान के कारण लगभग 4,000 लोगों ने अपने घर खाली कर दिए. बाढ़ और भूस्खलन के कारण दर्जनों सड़कें बंद कर दी गई हैं.

फिर आ सकता है भयानक तूफान

आइबेरियन प्रायद्वीप में भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते पुर्तगाल में बाढ़ के पानी से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि स्‍पेन में एक उफनती नदी में बह जाने के बाद एक लड़की लापता है. इस दौरान स्पेन की मौसम एजेंसी ने दक्षिणी स्पेन में हाई अलर्ट जारी किया था, उसे अब हटा लिया गया है. इसके साथ ही इस सप्ताह के अंत में एक और तूफान आने की संभावना जताई गई है.

कई शहर पूरी तरह से जलमग्‍न

बता दें कि लियोनार्डो हाल के हफ्तों में स्पेन और पुर्तगाल को प्रभावित करने वाले तूफानों में से एक है. स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक, बुधवार रात को दक्षिणी पुर्तगाल में एक व्यक्ति की कार बाढ़ के पानी में डूब जाने से मौत हो गई. लिस्बन से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित दक्षिणी पुर्तगाली शहर अल्कासेर डो साल, साडो नदी के बढ़ते जलस्तर से जूझ रहा है. शहर के केंद्र जलमग्न हैं और कुछ स्थानों पर जलस्तर दो मीटर तक पहुंच गया है.

तुरविला नदी में गिरी लड़की

दरअसल, पुर्तगाल के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की आशंका है. पुर्तगाल के अधिकारियों के अनुसार, जनवरी के अंत में आए एक तूफान ने देश में भारी तबाही मचाई और कई लोगों की जान ले ली. दक्षिणी स्पेन के मलागा प्रांत में अधिकारी अभी भी उस लड़की की तलाश कर रहे हैं जो बुधवार को अपने कुत्ते को बचाने की कोशिश में तुरविला नदी में गिर गई थी.

इसे भी पढें:-अमेरिका में सस्ती दवाओं के लिए वेबसाइट लॉन्च, ट्रंप का दावा ‘देशवासियों का बचेगा बहुत सा पैसा, रहेंगे स्वस्थ’

Latest News

भारत में ईंधन के भंडारण-वितरण की व्यवस्था बेहद मजबूत, जानिए पेट्रोल पंपों के नीचे टैंकों में कितना लीटर भरा होता है तेल!

New Delhi: केंद्र सरकार ने साफ किया है कि अंतरराष्ट्रीय तनाव के बावजूद भारत की ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरह...

More Articles Like This

Exit mobile version